
इंदौर. भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी ने गुरुवार को हाईकोर्ट में पलक, शरद और विनायक की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर याचिका दायर की है। आपको बतादें कि भय्यू महाराज ने आज से करीब चार साल पहले खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली थी, इस मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने छह-छह साल की सजा सुनाई थी, आयुषी ने इस मामले में तीनों आरोपियों की सजा बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को खुद अपने सिर में गोली मारकर खुदखुशी कर ली थी, इसके बाद 28 जनवरी 2022 को कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 6-6 साल की सजा सुनाई थी, इस मामले में गुरुवार यानी 10 मार्च 2022 को भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपियों की सजा बढ़ाने की मांग की है।
12 जून 2018 को महाराज ने खुद को गोली मारी थी
18 जनवरी 2019 को तीनों को किया था गिरफ्तार
18 मार्च 2019 को पेश किया गया चालान
28 जनवरी 2022 को आया फैसला
कोर्ट का फैसला आने के बाद ये बोली थी आयुषी
भय्यू महाराज के जीवन में तनाव की सबसे बड़ी वजह दूसरी पत्नी आयुषी और बेटी कुहू के बीच अनबन थी। फैसले के बाद आयुषी ने कहा, जो क्षति हमारे जीवन में हो गई है, उसके लिए यह सजा काफी छोटी है। कुहू छोटी बच्ची है। मां का निधन होने के कुछ समय बाद पिता का इस तरह से चला जाना.. उसकी मन स्थिति क्या होगी। वह आज भी सदमे से बाहर नहीं आ सकी है। वो भले मुझे अपनी मां नहीं माने, लेकिन मेरे लिए तो वह धरा (छोटी बेटी की तरह ही है।
Published on:
10 Mar 2022, 2:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.