27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार का कहर : आधी रात को आपस में रेस कर रहे थे दो दोस्त, बेकाबू कार के साथ बड़ा हादसा

CCTV में कैद हुई कार एक्सिडेंट की हैरान कर देने वाली घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Feb 2021, 4:16 PM IST

news

तेज रफ्तार का कहर : आधी रात को आपस में रेस कर रहे थे दो दोस्त, बेकाबू कार के साथ बड़ा हादसा

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर अपनी रफ्तार के लिये भी पहचानी जाती है। लेकिन, कई बार ये रफ्तार जानलेवा भी साबित हो जाती है। लगभग ऐसा ही एक रफ्तार का कहर शहर के सिंधी कॉलोनी चौराहे पर आधी रात को देखने को मिला, जहां एक बेकाबू तेज रफ्तार कार चौराहे पर लगी छतरी में जा टकराई। गनीमत रही कि, कार में एयर बलून लगा था, जिसके खुलने से कार चालक की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, दो कार चालक दोस्तों के बीच आपस में रेस हो रही थी, जिस दौरान ये हादसा हुआ। ये पूरी घटना चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पढ़ें ये खास खबर- रेलवे की बड़ी सौगात : पेसेंजर ट्रेनों के फैर में किया विस्तार, जानिये नया शेड्यूल


CCTV में कैद हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 12 बजे की है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार जिसका नंबर MP-09- CW8733 है, सड़क के बीचों-बीच ट्रैफिक छतरी में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, उससे एक तेज धमाके की आवाज आई और चारों तरफ कार के घिसटने से चिंगारियां उड़ती दिखाई दीं। टक्कर से कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। हालांकि, कार का एयर बलून खुलने की वजह से कार सवार की जान बच गई। बता दें कि, नीले रंग की इस कार के ऊपर एक एनजीओ का नाम लिखा है।

पढ़ें ये खास खबर- हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई थी बिल्डिंग


पुलिस को अब तक कार सवार का पता नहीं

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो, दो कार चालक आपस में रेस लगा रहे थे। रेसिंग के चलते ही ये हादसा हुआ। गनीमत रही कि तेज रफ्तार कार के सामने कोई व्यक्ति नहीं आया, वरना उसकी जान बचना ना मुमकिन था। हादसे के चंद मिनटों बाद ही एक अन्य कार चालक भी मौके पर पहुंचा, जिसका कहना था कि, ये दो अलग अलग कार सवार इतनी तेज रफ्तार में थे, जो कुछ कि.मी पहले उसे भी कट मारतचे हुए आए थे, जिससे वो भी हादसे का शिकार होते होते बचे थे। कार को सड़क किनारे ही रात को खड़ा कर दिया गया था। फिलहाल, इंदौर की जूनी थाना पुलिस का कहना है कि, मामले की तहकीकात की जा रही है, लेकिन अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि, कार चालक कोन था। बता दें कि, कार की टक्कर से चौराहे पर लगी छतरी भी छतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस ने जब्त किया अवैध शराब का भंडार - video