27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे की बड़ी सौगात : पेसेंजर ट्रेनों के फैर में किया विस्तार, जानिये नया शेड्यूल

रेलवे ने यात्री ट्रेन के फेरों में किया विस्तार, रेलवे का दावा- 'यात्रियों को मिलेगा इससे लाभ'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Jan 2021, 6:07 PM IST

news

रेलवे की बड़ी सौगात : पेसेंजर ट्रेनों के फैर में किया विस्तार, जानिये नया शेड्यूल

रतलाम/ रेलवे ने रेल मंडल के यात्रियों के लिए चलने वाली यात्री ट्रेन के फैरों में विस्तार किया है। रेलवे का दावा है कि, इससे यात्रियों को लाभ होगा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल ट्रेन और गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम त्योहार स्पेशल गाड़ियों के फेरों में विस्तार किया है। अब ये ट्रेन अप्रैल तक चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने इंदौर पटना ट्रेन के फैरों में भी विस्तार किया है।

पढ़ें ये खास खबर- अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भांडाफोड़, 27 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस जब्त


इन ट्रेनों का होगा विस्तार

ट्रेन नंबर 09017 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 3 फरवरी से 28 अप्रैल तक बांद्रा टर्मिनस से हर बुधवार को दोपहर 1.05 मिनट से चलकर रतलाम पर रात 10.55/11.05 बुधवार होते हुए ट्रेन चलने के दूसरे दिन दोपहर 3.50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09018 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 4 फरवरी से 29 अप्रैल तक हरिद्वार से प्रति गुरूवार को शाम 6.30 बजे चलकर रतलाम में सुबह 10.40/10.50 शुक्रवार होते हुए गाड़ी चलने के दूसरे दिन रात 10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।


यहां होगा ट्रेन का ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, बोइसर, वापी, वलसाढ़, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर जंक्?शन, मथुरा, फरिदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनग, टपरी एवं रूड़की स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी,दस स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


गांधीधाम भागलपुर में विस्तार

ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम भागलपुर स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी से 30 अप्रैल तक गांधीधाम से प्रति शुक्रवार को शाम को 5.40 बजे चलकर मंडल के दाहोद में 4.05/4.07 एवं रतलाम में सुबह 6/6.05 होते हुए ट्रेन चलने के तीसरे दिन रात 8.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस 8 फरवरी से 3 मई तक भागलपुर से प्रति सोमवार को सुबह 5 बजे चलकर रतलाम में रात 7.50/7.55 और दाहोद में रात 9.38/9.40 होते हुए ट्रेन चलने के तीसरे दिन सुबह 8 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

पढ़ें ये खास खबर- हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई थी बिल्डिंग

यहां होगा ट्रेन का ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में भचाऊ, सामाख्याली, ध्रांगध्रा, अहमदाबाद, नडियाड, दाहोद,रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर जंक्शन, अछनेरा मथुरा, कासगंज, फारुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्?ती, गोरखपुर, पनिअहवा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, मुगेर, रतनपुर एवं सुल्तानगंज स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।


इंदौर पटना इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

ट्रेन नंबर 09313 इंदौर पटना स्पेशल ट्रेन 1 फरवरी से 28 अप्रैल तक इंदौर से प्रति सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 1.55 बजे चलकर मंडल के देवास में दोपहर 2.26/2.28, उज्जैन 3.20/3.35 एवं शुजालपुर 4.57/4.59 होते हुए ट्रेन चलने के दूसरे दिन दोपहर 3 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09314 पटना इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 3 फरवरी से 30 अप्रैल तक पटना से प्रति बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 11.25 बजे चलकर मंडल के शुजालपुर में सुबह 10.29/10.31, उज्जैन 12.15/12.30, देवास 1.33/1.35) होते हुए ट्रेन चलने के दूसरे दिन दोपहर 2.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।


यहां होगा ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, बीना जं., ललितपुर, झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर वाराणसी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भांडाफोड़ - video