
अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भांडाफोड़, 27 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस जब्त
खरगोन/ माफिया मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिये सूबे के सभी जिलों में प्रशासनिक कार्रवाई जोरों पर चल रही है। ऐसे में प्रदेश के खरगोन जिले की बलकवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
पुलिस ने जब्त किया ये सामान
पुलिसिया कार्रवाई में फैक्ट्री से जुड़े 4 आरोपियों के कब्जे से 27 अवैध देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और पिस्टल बनाने की सामग्री जब्त की गई। पुलिस द्वारा जब्त किये गए अवैध हथियारों की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से दो बाईकें भी हुई जब्त की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि, पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई थी, जिसके चलते हथियारों के जखीरे, हथियार बनाने वाली सामग्री समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि, अब तक उन्होंने कहां कहां इन हथियारों की सप्लाई की है।
Updated on:
31 Jan 2021, 5:27 PM IST
Published on:
31 Jan 2021, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.