
hemoglobin level
मतलब इन बच्चों में हीमोग्लोबिन का स्तर औसत से कम पाया गया। आमतौर पर बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर 11 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर (डीएल) के बीच होना चाहिए। 1.01 लाख बच्चों में यह स्तर 10 से 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बीच पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आठ सितंबर तक अभियान चलाया था।
इंदौर जिले में चलाए गए अभियान के दौरान 5 साल से कम उम्र के बच्चों की जांच की गई, ताकि उनमें होने वाली बीमारियों का पता चल सके व समय पर इलाज उपलब्ध हो। जिले के पांच साल से कम उम्र के चार लाख दो हजार बच्चों में से एक लाख 95 हजार बच्चों में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया। 437 गंभीर रूप से एनीमिक बच्चे मिले, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। 1,963 से अधिक बच्चे कुपोषित थे। इनमें से 450 को जांच के दौरान गंभीर कुपोषित पाया गया। साथ ही पोषण एवं पुनर्वास केंद्रों में भर्ती किया गया।
92 प्रतिशत बच्चों की ही हो सकी जांच
लक्षित बच्चों में से केवल 92 प्रतिशत बच्चों की ही जांच हो सकी। बीमार बच्चों की पहचान करने के लिए अभियान चलाया गया है। चिन्हित बच्चों को इलाज के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्रों में विभाग ने भर्ती कराया है। बच्चों का फालोअप भी लिया जा रहा है।
बच्चों का फॉलोअप ले रहे हैं
पांच साल से कम उम्र के 4.35 लाख से अधिक बच्चों की जांच के लिए 18 जुलाई से 8 सितंबर तक दस्तक अभियान चलाया गया था। इसमें टीमों ने 4 लाख से ज्यादा बच्चों की जांच की है, जो बच्चे एनीमिक पाए गए हैं, उनको आयरन सीरप दिया गया। इलाज के साथ ही फालोअप लिया जा रहा है। डॉ. तरुण गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी
जांच में यह भी आया सामने
बीमारिया संख्या
दृष्टि दोष- 1963
श्रवण बाधित- 38
गंभीर एनीमिया- 437
निमानिया- 1273
डायरिया- 2235
सीबीडी- 220
अन्य बीमारियां- 1094
Published on:
18 Sept 2023 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
