5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर को मारे चाकू

रावजी बाजार और राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर किया केस दर्ज  
2 min read
Google source verification

लूट की नीयत से बाइक सवार बदमाशों ने रविवार रात राहगीर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति के विरोध करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। दो जगह चाकू से चोट लगने पर घायल हॉस्पिटल उपचार कराने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को बदमाशों के नशे में धुत होने की बात बताई।बदमाशों ने इसी तरह राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में भी उत्पात मचाया। यहां राहगीर का रास्ता रोक उससे विवाद किया। उनके विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को बदमाशों द्वारा लूट की नीयत से हमला करने की बात बताया है। दोनों ही मामले में पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है।

रावजीबाजार पुलिस के मुताबिक फरियादी खुर्शीद पिता अब्दुल करीम निवासी मोती तबेला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रविवार रात केस दर्ज किया है। घायल ने बताया कि वह मटन शॉप संचालित करता है। रात को वह पलसीकर चौराहे होते हुए पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन नशेडि़यों ने उससे घुरने की बात पर विवाद किया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर उनके पैर और कमर पर वार कर दिया। वे घायल होकर चिल्लाने लगे तो पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से भाग निकले। उन्होंने बताया की उनकी जेब में रुपया भी पड़ा था। कुछ लोगों से पुलिस को जानकारी मिली है की बदमाश लूट की नीयत से इलाके में राहगीर पर हमला करने की नीयत से घुम रहे थे। इधर, राजेंद्र नगर पुलिस ने भी राहगीर की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी केशरअली पिता मुबारकअली निवासी खातीवाला टैंक की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वे चोइथराम चौराहे के समीप से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों उन्हें धमकाते हुए अपशब्द कहने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से वार कर दिया। वहीं मामले में जांच कर रही दोनों थाने की पुलिस हमला करने वाले बाइक सवार को तलाश रही है। जिन जगहों पर वारदात हुई उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज से तलाश जारी है।