19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने माना बढ़ी है महंगाई : राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बोलीं- LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है, लेकिन…

मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथिजी श्रीनिवासन ने माना कि, देश में महंगाई बढ़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification
News

भाजपा ने माना बढ़ी है महंगाई : राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बोलीं- LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है, लेकिन...

इंदौर. भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथिजी श्रीनिवासन रविवार को मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर पहुंची। शहर के बीजेपी कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने आगामी रणनीतियों के संबंध में जानकारियां साझा कीं। कार्यालय में बैठक के बाद श्रीनिवासन ने मीडिया से भी चर्चा की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि, देश में महंगाई बढ़ी है। खासतौर पर एलजीपी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि, सरकार ने इसे कम करने के लिए कई कदम भी उठाए हैं।


इस दौरान महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथिजी श्रीनिवासन ने महिला अपराध पर भी चर्चा करते हुए कहा कि, कई मामले राज्य की कानून व्यवस्था से जुड़े हैं। लव जिहाद से जुड़े मामले किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन भाजपा महिलाओं के मुद्दों को लेकर हमेशा से आगे रही है। हालांकि, देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो छोटे-छोटे मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी को ही दोषी मानने लगते हैं, लेकिन जब ताबिलान में सरेआम महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, तो ये चुपचाप रहकर आंखे मूंदकर उसे देखते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- BJP विधायक ने अपनी ही सरकार पर किया तीखा हमला, बोले- करेंगे आंदोलन, जानिये मामला


मोदी सरकार में पुरुषों की बराबरी में खड़ी हो सकी हैं महिलाएं- श्रीनिवासन

श्रीनिवासन ने मीडिया बातचीत में ये भी कहा कि, मोदी सरकार में भारत की महिलाओं को कई सुविधाएं भी दी गई हैं। महिलाएं भी पुरुषों के बराबर में खड़े होने में सक्षम हो सकी हैं। यही नहीं, कोविड के दौर में भी महिलाओं को कई सुविधाएं मिली हैं। अनाज हो या परिवारों को चलाने के अन्य सुविधाएं, केंद्र और राज्य सरकार ने सभी उपलब्ध कराया है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में धूम - देखें Video