भोपाल. मध्य प्रदेश में बढ़ते बिजली कटौती के मामलों को लेकर मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार पर तीखा हमला कर दिया है। विधायक त्रिपाठी ने कहा है कि, अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा को बचाना चाहते हैं, तो बिजली विभाग पर कड़ाई से पैश आना होगा। अगर उन्होंने समय रहते ऐसा न किया, तो परिणाम बहुत बुरे होंगे। त्रिप्ठी ने ये भी स्पष्ट किया कि, वर्तमान में बिजली विभाग की जो नीतियां हैं वो बीजेपी सरकार की लुटिया डुबाने के लिए काफी है।