3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पार्षद ने दर्ज कराया कांग्रेस नेता पर मुकदमा

सोशल मीडिया पर बदनाम करने का लगाया आरोप, नगर निगम चुनाव से चल रही है रस्साकशी
2 min read
Google source verification
भाजपा पार्षद ने दर्ज कराया कांग्रेस नेता पर मुकदमा

भाजपा पार्षद ने दर्ज कराया कांग्रेस नेता पर मुकदमा

इंदौर। भाजपा पार्षद के नाम पर सोशल मीडिया पर एक कांग्रेसी नेता ने मैसेज जारी कर दिया जिसमें अश्लीलता थी। वायरल होने के बाद जैसे ही जानकारी पार्षद को लगी वह सीधे थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारी को दस्तावेज के साथ कहानी बताई जिस पर कांग्रेस नेता के खिलाफ आइटी एक्ट व अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज किया गया।

ये मामला वार्ड 66 से भाजपा के पार्षद कमलेश कालरा का है। कल रात को वे सिंधी कॉलोनी व्यापारी एसोसिएशन व मंडल महामंत्री पृथ्वीचंदन शिव सहित अन्य भाजपाइयों के साथ थाने पहुंचे। जहां पर थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा से मुलाकात की। उन्होंने मोबाइल दिखाया जिसमें उनके नाम से कांग्रेस नेता गोपाल कोडवानी ने सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे अश्लील मैसेज की जानकारी दी। कहना था कि पूर्व में भी कई बार हरकत कर चुके हैं। कुल मिलाकर वे मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर बदनाम करने की हरकत कर रहे हैं।

इस पर पर टीआइ मेढ़ा ने लिखित में शिकायत मांग ली। जिसके बाद जूनी इंदौर पुलिस ने कालरा की शिकायत पर गोपाल कोडवानी के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 67 व अश्लील मैसेज चलाने की धारा आइपीसी की धारा 292 (ए) में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जाता है कि प्रकरण के बाद कोडवानी को पकडऩे के लिए पुलिस भी उनके निवास पहुंची थी। गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच में नगर निगम चुनाव से तकरार चल रही है। कोडवानी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ा। चुनाव में कांग्रेस की फजीहत हो गई थी।

ये है शिकायत
कालरा का कहना है कि ६ मई रविवार को गोपाल कोडवानी ने सोशल मीडिया साइट वाट््स एप पर एक वीडियो प्रदर्शित और वायरल कर रहे हैं। जिसमें अश्लीलता प्रदर्शित करने वाले तथ्य होकर मेरे नाम से पार्षद कमलेश कालरा नाम लिखा हुआ है। उससे मुझे मानसिक त्रास हो रहा है तो क्षेत्र में छबि खराब हो रही है।