
भाजपाइयों ने जलाया दीपिका व फिल्म छपाक का पोस्टर, तो कांग्रेसियों ने किया ये...
इंदौर। हिंदुत्व से लेंगे आजादी व भारत तेरे टुकड़े होंगे... जैसे नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार के साथ हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थी। इससे नाराज भाजपाई आज दीपिका की फिल्म छपाक का विरोध करने पहुंचे। नारेबाजी के साथ में उनका पोस्टर जलाया गया।
भाजपा अजा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर के नेतृत्व में कार्यकर्ता इक_ा हुए। वहां से वे टॉकीज पहुंचे। चूंकि गेट बंद थे, जिसके चलते नेताओं ने दीपिका के खिलाफ नारेबाजी कर फिल्म का विरोध किया। बाद में दीपिका का पुतला और फिल्म का पोस्टर जलाया गया।
प्रदर्शन के दौरान शिरोडकर के साथ महामंत्री संदीप भौउरजार, उपाध्यक्ष संतोष सिंगारे, राजा चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन करने की खबर लगते ही भंवरकुआं व जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देरी से तब तक सारे कार्यकर्ता वहां से जा चुके थे।
इस मामले में शिरोडकर का कहना है कि जेएनयू में लगातार देश विरोधी नारे बुलंद हुए हैं। सबसे पहला सीएए का विरोध भी वहीं से शुरू हुआ है। जो भी देश हित में फैसले होते हैं यहां पर विरोध होता है। भारत के टुकड़े होने जैसे नारे लगाने के आरोपित कन्हैया कुमार के साथ दीपिका पहुंचकर ऐसे लोगों की हौसला अफजाई कर रही हैं।
पतंग लेकर मैदान में निकल पड़े कांग्रेसी
एनआरसी व सीएए के विरोध और फिल्म छपाक के समर्थन के पोस्टर वाली दस हजार पतंग कांग्रेस बांटेगी। इसकी शुरुआत आज सुबह बड़ा गणपति चौराहा से हुई। कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रवक्ता गिरीश जोशी का कहना है कि एसिड अटैक पर बनी सामाजिक फिल्म छपाक का भाजपा विरोध कर रही है, क्योंकि फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में ंगई थीं और वह इस फिल्म की अभिनेत्री हैं। घर-घर पतंग देने के साथ में जनता को समझाया जाएगा कि एनआरसी से देश के करोड़ लोग नागरिकता विहीन हो जाएंगे।
Published on:
10 Jan 2020 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
