11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैफिक पुलिस से बहस करने वाले सावधान ! कैमरे में सब कुछ हो रहा है रिकॉर्ड

बॉडी वार्न कैमरे में रिकॉर्ड होगा आपने कौन से ट्रैफिक रूल तोड़े...

less than 1 minute read
Google source verification
body-worn-camera.png

Body worn cameras

इंदौर। चालानी कार्रवाई के दौरान अधिकांश मामलों में ट्रैफिक पुलिस व वाहन मालिकों के बीच नोंकझोंक के दृश्य आए दिन देखने में आते हैं। कार्रवाई में पारदर्शिता लाने के लिए अब पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे बांटे गए हैं। पुलिसकर्मी इन कैमरों को वर्दी पर लगाने के बाद ही चालानी कार्रवाई कर सकेंगे। बुधवार को पलासिया स्थित दफ्तर से ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बॉडी वार्न कैमरे पुलिसकर्मियों को बांटे। अग्रवाल ने बताया, 150 पुलिसकर्मी को बॉडी वार्न कैमरे दिए हैं।

जनता और पुलिस के बीच बनेगी पारदर्शिता

जिस तरह आरएलवीडी कैमरे में चालानी कार्रवाई में पारदर्शिता होती है। उसी तरह चौराहे पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन में पकड़ाए वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी। इससे जनता व पुलिस के बीच पारदर्शिता बनी रहेगी। वाहन चालक को पता होना चाहिए कि उसने ट्रैफिक के कौन से नियम का उल्लंघन किया है। पुलिसकर्मी कैमरे का इस्तेमाल के दौरान ध्यान रखेंगे कि वे जिस व्यक्ति का चालान बना रहे हैं, उसकी तस्वीर और वाइस कैमरे में कैद हो। कार्रवाई के पूर्व नाम पूछा जाए। किस अधिनियम के तहत कार्रवाई हो रही है, इस संबंध में बताएं।

उपस्थिति भी दर्ज होगी

यदि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की किसी चौराहे पर सुबह 9 बजे से ड्यूटी है, तो वे अपने बॉडी वार्न कैमरे से खुद के और साथियों की तस्वीर संबंधित लोकेशन पर रिकॉर्ड कर लेंगे। जांच करने पहुंचे अधिकारी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज और उसका समय देख उपस्थित की जानकारी लेंगे।

- मनीष अग्रवाल, ट्रैफिक डीसीपी