8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bus Ticket price: सिटी बस में सफर महंगा, नया किराया आज से लागू

Bus Tickets price: 2 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में किराया वृद्धि को लेकर निर्णय लिया गया था, जिसे 24 दिन बाद अब लागू किया

less than 1 minute read
Google source verification
Bus Tickets price

Bus Tickets price

Bus Tickets price: शहर में बेहतर बस सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बस संचालकों व एआइसीटीएसएल के अधिकारियों संग मीटिंग हुई। एआइसीटीएसएल की शहरभर और बीआरटीएस में चलने वाली बसों के किराए की सोमवार से नई दरें लागू हो गई हैं। अब बसों में सफर करने के लिए अधिक किराया देना पड़ेगा।

पहले जहां प्रति दो किमी का किराया 5 रुपए था, वहीं अब मात्र डेढ़ किमी के ही 5 रुपए देने होंगे यानी सफर में अब 500 मीटर बढ़ने पर सीधे 10 रुपए लगेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह के मुताबिक, एआइसीटीएसएल से संचालित इंटर सिटी और इंटर स्टेट बसों के संचालकों के साथ रविवार को बैठक की गई। इसमें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: MP को एक और बड़ी सौगात, इटारसी से 978 किमी. तक में बिछेगा नया रेलवे ट्रैक


निर्णय के 24 दिन बाद लागू बढ़ा किराया

सिटी बसों में सोमवार से अधिक किराया वसूल किया जाएगा। 2 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में किराया वृद्धि को लेकर निर्णय लिया गया था, जिसे 24 दिन बाद अब लागू किया है। यह किराया वृद्धि सिटी बस, आइ बस और इलेक्ट्रिक बसों में लागू होगी।

जानिए क्या था पहले किराया

2 किमी तक- 5रु.

2.1 से 4 किमी तक- 10

4.1 से 8 किमी तक- 15

8.1 से 14 किमी तक -20

14.1 से 22 किमी तक- 25

22 किमी से अधिक- 35

जानिए अब क्या है किराया

00 से 1.5 किमी तक- 05 रु.

1.5 से 3 किमी तक- 10

3.1 से 4.5 किमी तक- 15

4.5 से 7.5 किमी तक- 20

7.5 से 12 किमी तक-25

12.1 से 18 किमी तक 30

18.1 से 28 किमी तक 35

28.1 किमी से अधिक- 40