29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चड्डी-बनियान गैंग फिर एक्टिव, गार्ड को बंधक बनाकर एक रात में की कई घरों में लाखों की डकैती, देखें VIDEO

लाखों की लूट की शिकायत पर पुलिस ने 8 से 10 चड्डी-बनियाधारी बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jul 2023, 9:45 PM IST

Chhaddi Baniyan Gang Active In Indore

चड्डी-बनियान गैंग फिर एक्टिव, गार्ड को बंधक बनाकर एक रात में की कई घरों में लाखों की डकैती, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के चंदन नगर थाना इलाके में एक बार फिर चड्डी-बनियान गिरोह सक्रिय हो गया है। हैरानी की बात तो ये है कि, शहर में लूट, हत्या और मारपीट की वारदातें उस समय बढ़ रही हैं, जब शहर में कमिश्नर सिस्टम लागू है। बावजूद इसके पुलिस का खौफ बदमाशों पर नजर नहीं आ रहा है।

चंदन नगर में रहने वाले फरियादी राहुल कुमार जैन की शिकायत पर 8 से 10 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी चड्डी-बनियान गिरोह के बदमाश हैं, जिन्होंने प्रेरणा सदन कॉलोनी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में मौन धारण किए हुए है।

यह भी पढ़ें- यहां पिता ने ही कर लिया बच्चों का अपहरण, ये वीडियो सामने नहीं आता तो कोई यकीन न करता


नकाबपोश चड्डी-बनियान गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज में 8 से 10 चड्डी बनियान धारी नकाबपोश बदमाश पहले एक चर्च में घुसकर वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बाद ये बदमाश चंदन नगर थाना इलाके में एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम देते हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।


प्रेरणा सदन और हाई लिंक सिटी में की चोरी

चंदन नगर थाना क्षेत्र के बाइपास धार रोड पर मौजूद कॉलोनी प्रेरणा सदन और हाई लिंक सिटी को बदमाशों ने निशाना बनाया। पहले कॉलोनी में घुसे 8 से 10 चड्डी बनियान गिरोह के बदमाशों ने कॉलोनी के गार्ड को बंधकर बनाया, फिर एए कर चार-पांच घरों में दबिश देकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, कॉलोनी में 8 से 10 चड्डी-बनियान धारी गिरोह को वहां मौजूद कुछ लोगों ने घुसते हुए भी देखा, लेकिन बदमाशों के हाथों में हथियार होने के कारण स्थानीय लोग उनका सामना नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें- उसी हॉस्टल से गायब हो गईं 16 छात्राएं जहां लड़कियों का नहाते समय हुआ था वीडियो वायरल, इनपर लगे गंभीर आरोप


एक के बाद घर को बनाया निशाना

कॉलोनी में रहने वाले भारत दर्शन के लिए खाटू श्याम गए थे। उस दौरान उनके घर में ताला डला था। बदमाश ताला तोड़कर उनके घर में घुसे और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषम के साथ नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने इसके बाद एक गोडाउन में घुसकर भी लूटपाट की। वहीं, कॉलोनी में मौजूद एक चर्च में भी बदमाश चोरी की नीयत से घुसे और वहां पर भी मौजूद काफी कीमती सामान लूटकर वो फरार हो गए।


कॉलोनी में बेकौफ आते-जाते दिखे बदमाश

वारदात को अंजाम देने वाले चड्डी-बनियान गिरोह के बदमाश कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में कैद भी हुए। सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह आरोपी कॉलोनी में घुसे हैं। साथ ही, उनके हाथों में हथियार भी नजर आ रहे हैं। इसी के साथ एक के बाद एक कई जगहों पर लूटपाट करके वो बेखौफ कॉलोनी से से फरार भी हो गए। कॉलोनी के रहवासियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।