16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, ठंड के साथ बरसात का 5 दिन का अलर्ट

एमपी के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इंदौर में एक बार फिर बादल छाने से दिन के तापमान में कमी दर्ज हुई है। रात के तापमान में विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं हुआ है। जनवरी में भी रात का तापमान कम होने के बजाय बढ़ रहा है। इधर जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है जिसके कारण कई दिनों तक बादल छाने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

2 min read
Google source verification
baris_indore.png

एमपी के मौसम में लगातार बदलाव

एमपी के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इंदौर में एक बार फिर बादल छाने से दिन के तापमान में कमी दर्ज हुई है। रात के तापमान में विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं हुआ है। जनवरी में भी रात का तापमान कम होने के बजाय बढ़ रहा है। इधर जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है जिसके कारण कई दिनों तक बादल छाने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इंदौर में इस सीजन में अब तक 10 डिग्री से नीचे तापमान नहीं गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। हवा में मौजूद नमी के कारण अगले दो दिनों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा चलने से पारा गिर सकता है। न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट आ सकती है और
कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर बड़ा अपडेट, वाहन मालिकों को दी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे उत्तर हवाएं थम जाएंगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम बिगड़ने का अनुमान है। इसके कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादल छाने के साथ जोरदार बारिश भी हो सकती है। करीब 5 दिनों मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

गौरतलब है कि इंदौर में इस साल जनवरी में भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है। बुधवार को दिन का तापमान 23 डिग्री पहुंच गया। एक दिन पहले यह 27.8 डिग्री दर्ज हुआ था। रात का तापमान 15.2 डिग्री से बढ़कर 15.6 डिग्री पहुंच गया। 24 घंटे में दिन का तापमान 4.8 डिग्री कम हुआ। रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त हुई।

यह भी पढ़ें: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर 60 लाख वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर