
ऑनलाइन फूड डिलेवरी कंपनी Zomato का बैग टांगकर रेड टी शर्ट और शॉर्ट्स में स्पोर्स्टस बाइक चलाती खूबसूरती लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खूबसूरत लड़की के फूड डिलेवरी करने का वीडियो देखने के बाद लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि अब तो खाना मंगाना ही पड़ेगा। वीडियो के वायरल होने पर कुछ लोगों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने को लेकर सवाल भी उठाए तो अब इस पर कंपनी ने सफाई दी है।
वायरल वीडियो में क्या..
जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक खूबसूरत लड़की ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी Zomato का ड्रेस पहनकर स्पोर्ट्स बाइक चलाते नजर आ रही है। लड़की ने कंपनी का बैग टांगा हुआ है लेकिन उसने हेलमेल नहीं पहना था। वीडियो के वायरल होने के बाद ये कहा गया कि इस लड़की को कंपनी के प्रचार के लिए रखा है। यह भी कहा जा रहा था कि यह लड़की सुबह-शाह एक घंटे के लिए इंदौर की सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती है और ताकि कंपनी का प्रचार हो सके।
देखें वीडियो-
कंपनी ने दी सफाई
वहीं लड़की के बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाने पर अब फूड डिलेवरी कंपनी Zomato की ओर से सफाई दी गई है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दीपेन्द्र गोल ने ट्वीट कर लिखा है- इस लड़की का कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। हम बिना-हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने को बढ़ावा नहीं देते हैं। इसके अलावा हमारे पास इंदौर के मार्केटिंग हेड भी नहीं हैं।
देखें वीडियो-
Published on:
17 Oct 2023 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
