6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

चुनावी संग्राम : अब सोशल मीडिया से युवाओं के बीच पहुंचने की जुगत लगा रही भाजपा-कांग्रेस

राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया को खासी तवज्जो दे रही हैं।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Oct 09, 2018

election

चुनावी संग्राम : अब सोशल मीडिया से युवाओं के बीच पहुंचने की जुगत लगा रही भाजपा-कांग्रेस

लवीन ओव्हाल. इंदौर. पिछले चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया को खासी तवज्जो दे रही हैं। ट्विटर पर युवाओं का एक बड़ा समूह होने से कांग्रेस-भाजपा ने अपने नेताओं को सक्रिय होने का फरमान जारी किया है। इस पर अमल करते हुए इंदौर जिले के सभी ९ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बना लिए। हालांकि, यह सक्रियता फेसबुक से आगे नहीं बढ़ी।

हथियार बनी है चिडि़या

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव हों या २०१४ के लोकसभा चुनाव, सभी पार्टियों ने ट्विटर को ही मुखपत्र बनाया। चुनावी घोषणाओं के साथ प्रचार-प्रचार में भी इसका खासा इस्तेमाल किया। ट्विटर को जीत का मंत्र मानते हुए अलग से सोशल मीडिया सेल का गठन किया। दलों ने सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में लोगों को जोड़ा गया है।

सभी पार्टी हैं ट्विटर पर

पिछले 5 वर्षों के आंकड़े के मुताबिक जिले में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब २५ लाख से ज्यादा है। फेसबुक के अलावा चर्चा में रहने वाले ट्विटर पर भी उपयोगकर्ताओं की संख्या में खासा इजाफा हुआ है।

कुछ ने ही आंकड़े को छूआ

विधायकों को ट्विटर अकाउंट बनाने व फॉलोअर की संख्या 20 हजार तक करने के फरमान दलों ने दिए थे। लेकिन इसमें से कुछ विधायक ही इस आंकड़े तक पहुंच सके।

सुदर्शन गुप्ता
क्षेत्र क्र. 1, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा
अकाउंट बनाया- अगस्त 2012
1268 फॉलोअर, 91 फॉलोइंग, 372 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 6 अक्टूबर 2018

रमेश मेंदोला
क्षेत्र क्र. 2, भाजपा
अकाउंट बनाया- मई 2017
4274 फॉलोअर, 1327 फॉलोइंग, 2369 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 6 अक्टूबर 2018

उषा ठाकुर
क्षेत्र क्र. 3, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा
अकाउंट बनाया- मई 2014
151 फॉलोअर, 115 फॉलोइंग, 42 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 5 मई 2015

मालिनी गौड़
क्षेत्र क्र. 4, महापौर, भाजपा
अकाउंट बनाया- जुलाई 2013
25300, फॉलोअर, 12 फॉलोइंग, 3216 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 29 सितम्बर 2018

जीतू पटवारी
राऊ, कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस
अकाउंट बनाया- दिसंबर 2010
296000 फॉलोअर, 201 फॉलोइंग, 27000 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 7 अक्टूबर 2018

महेन्द्र हार्डिया
क्षेत्र क्र. 5, भाजपा
अकाउंट बनाया- जून 2018
303 फॉलोअर, 05 फॉलोइंग, 61 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 29 सितम्बर 2018

कैलाश विजयवर्गीय
महू, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा
अकाउंट बनाया- दिसंबर 2011
667000 फॉलोअर, 367 फॉलोइंग, 14000 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 7 अक्टूबर 2018

मनोज पटेल
देपालपुर, भाजपा
अकाउंट बनाया- मई 2018
498 फॉलोअर, 58 फॉलोइंग, 345 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 5 अक्टूबर 2018

राजेश सोनकर
सांवेर, भाजपा
अकाउंट बनाया- जनवरी 2018
502 फॉलोअर, 369 फॉलोइंग, 2666 ट्वीट
आखिरी ट्वीट- 3 सितम्बर 2018