
इंदौर। बारात में बज रहे डीजे पर गाना बदलने की बात पर दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं हमले में एक अन्य घायल का उपचार हॉस्पिटल में जारी है।
टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक विनोद चौहान निवासी आलोक नगर की बुधवार शाम हत्या हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है की रात करीब साढ़े आठ बजे बारात में विवाद के चलते डीजे वाले ने विनोद और मनोज पर चाकू से हमला किया। इसमें विनोद की मौत हो गई। घायल मनोज का एमवायएच में उपचार जारी है। घटना की जांच कर रहे है।
वहीं चाचा राजा चौहान ने बताया, विनोद मूलत: ग्राम पताड़ी, बरौठा, देवास का रहने वाला है। वह शिवनगर में रहने वाले बड़े पापा के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। बारात आलोक नगर जा रही थी। तभी डीजे पर गाना बदलने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है इस पर डीजे वाले के छोटे भाई ने वहां पर अन्य लोगों को बुलाया। सभी ने विनोद पर हमला कर दिया। पीठ पर चाकू लगने से विनोद गंभीर घायल हो गया। उसका खून अधिक बह गया था।
वहीं विनोद के बुआ के लडक़े मनोज चौहान के कमर के नीचे चाकू लगा है। उसका उपचार जारी है। वहीं इस घटना के बाद से परिवार गमगीन है। विनोद ड्राइविंग का काम करता था। उसकी तीन बेटी है। परिवार में पत्नी, माता-पिता है। वहीं इस मामले में अधिकारियों के निर्देश में पुलिस की कई टीम हमलावर की तलाश में जुटी है।
Updated on:
26 May 2022 05:16 pm
Published on:
26 May 2022 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
