2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में तीन संदिग्धों की मौत

चेस्ट सेंटर में चल रहा था इलाज  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 6 Apr 2020, 10:13 AM IST

corona virus

चंबल में ड्रोन से निगरानी, हाई सिक्योरिटी फिर भी तेजी से मिल रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस

इंदौर। शहर में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों से अधिक संदिग्ध मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार रात सात संदिग्धों की मौत के बाद कल रात फिर तीन संदिग्धों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि इंदौर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 135 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। 23 मरीज गंभीर स्थिति में हैं। वहीं लगातार संदिग्धों मरीजों की मौत हो रही है। एक अप्रैल से अब तक लगभग 20 संदिग्धों की मौत हो चुकी है, जिनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई। इनमें से कुछ के तो सैंपल भी नहीं लिए गए थे। इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन और परिजनों का शव ले जाने को लेकर विवाद भी हुआ।
कल शाम करीब साढे 5 बजे चंपाबाग निवासी नजमा नजमुद्दीन (45) को इलाज के लिए लाया गया था। यहां सुबह करीब 5 बजे नजमा की मौत हो गई। जमीला मोहम्मद खान (70) निवासी कटकटपुरा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जमीला को रात 9.30 बजे भर्ती किया था और सुबह 5 बजे मौत हो गई। वहीं श्रद्धानंद मार्ग के रहने वाले 77 वर्षीय जॉर्ज को शाम करीब 6 बजे अस्पताल में लाया गया था वहां रात करीब सवा दो बजे उनकी मौत हो गई। तीनों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसी के चलते इन्हें चेस्ट सेंटर में लाया गया था।

यह है इंदौर और प्रदेश की स्थिति

इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 135
मध्यप्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 193

इंदौर में कोरोना मरीजों की मौत 9
मध्यप्रदेश में मरीजों की मौत 13

कोरोना गंभीर मरीजों की स्थिति 23
पॉजिटिव मरीजों की हालत में सुधार 22

इंदौर में क्वारेंटाइन किए लोगों की संख्या 2400
प्रदेश में क्वारेंटाइन किए लोगों की संख्या 8373

प्रदेश में उपलब्ध पीपीई किट 18911
उपलब्ध एन95 मास्क 72304

उपलब्ध थ्री लेयर मास्क 176000