
Corona Update : 24 घंटे में रिकॉर्ड 478 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, अब तक 545 की मौत
इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 478 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22607 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4130 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 545 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 17932 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
उज्जैन में 47 पॉजिटिव
उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2889 हो गई है। जबकि, 92 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2278 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 530 केस एक्टिव हैं। इनमें से 381 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पढ़ें ये खास खबर- बस ऑपरेटर्स के लिए खुशखबरी : 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक का RTO टेक्स माफ
धार में 35 पॉजिटिव
धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2175 हो गई है। जबकि, 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1494 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 653 केस एक्टिव हैं। इनमें से 132 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में 26 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 26 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 6 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1932 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1605 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 37 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 290 एक्टिव केस बचे हैं।
Published on:
28 Sept 2020 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
