पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 लाख रूपये के नकली नोट जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वो प्रिंटर और हाई-क्वालिटी कागज का इस्तेमाल कर नकली नोट छापते थे। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है, जहां से और भी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि दोनों किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं और इसी कारण उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।