
इंदौर. इंदौर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की आबरू तार-तार करता रहा है। कलयुगी पिता के साथ ही पड़ोस में रहने वाले किराएदार ने भी नाबालिग से कई बार रेप किया। पीड़ित नाबालिग 7 महीने की गर्भवती हो गई है, पिता और पड़ोसी की हैवाननियत की शिकार हो रही नाबालिग ने अपनी दादी की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पापी पिता की काली करतूत
नाबालिग बेटी के साथ पिता के ही हैवानियत किए जाने का ये सनसनीखेज मामला इंदौर शहर के खजराना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि 15 साल की नाबालिग लड़की अपनी दादी के साथ शिकायत दर्ज कराने आई थी। पीड़िता ने बताया कि साल 2021 से लेकर अब तक पिता और पड़ोस में रहने वाला किराएदार सोनू उसके साथ रेप कर रहे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी पिता और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
7 महीने की गर्भवती है नाबालिग
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिता और पड़ोसी की हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट है। पिता और किराएदार की लगातार ज्यादती सहन कर रही नाबालिग ने जब दादी को हिम्मत जुटाकर पिता की काली करतूत के बारे में बताया तो दादी भी हैरान रह गई और फिर बेटी को लेकर थाने पहुंची। दोनों आरोपी डरा-धमकाकर नाबालिग से हैवानियत किया करते थे जिसके कारण नाबालिग बुरी तरह से डरी हुई है और महिला पुलिस उसकी काउंसलिंग कर रही है।
देखें वीडियो- पन्ना के झुमटा गांव में एक दर्जन बोर से निकलने लगी ज्वलनशील गैस
Published on:
07 Nov 2021 03:30 pm
