1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले तलाक कराया फिर मर्जी के खिलाफ ब्रेस्ट की सर्जरी, 11 साल तक बनाया हवस का शिकार

धोखाधड़ी के मामले में आरोपी के जेल जाने के बाद आई महिला में हिम्मत..पुलिस को बताई 11 साल की आपबीती...

2 min read
Google source verification
indore.jpg

इंदौर. इंदौर में एक महिला के साथ 11 साल तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बीते दिनों जब आरोपी को एक धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा गया तो पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और शहर के भंवरकुआं थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बीते 11 सालों की जो आपबीती बताई है वो हैरान कर देने वाली है। शादी के बाद हुआ प्यार और फिर प्यार में मिले धोखे ने महिला की जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद कर दी है। 11 साल तक आरोपी की दरिंदगी झेल रही पीड़ित महिला ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

पहले पति से कराया तलाक
भंवरकुआं थाना इलाके में रहने वाली महिला मनीषा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 11 साल पहले 8 अप्रैल 2011 को उसकी मुलाकात आरोपी लालू नागर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बातचीत होने के साथ साथ ही वो एक दूसरे से मिलने लगे। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और एक दिन लालू ने मनीषा से प्यार का इजहार कर शादी का प्रस्ताव किया। मनीषा ने लालू से कहा कि वो पहले से शादीशुदा है और तब उसके पति की एक मोबाइल की शॉप थी। मनीषा ने बताया कि कुछ दिनों बाद लालू उसे एक फॉर्म हाउस पर ले गया जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद कई बार आरोपी ने उसके साथ अलग अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया और विरोध करने पर रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद आरोपी ने उस पर पति को तलाक देने का दबाव बनाया और साल 2017 में पति से तलाक करा दिया।

यह भी पढ़ें- शादी के 8 महीने बाद ही सुसाइड, शरीर पर मिले चोट के निशान, पति गिरफ्तार

मर्जी के खिलाफ कराई ब्रेस्ट की सर्जरी
मनीषा (बदला हुआ नाम) ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पति से तलाक कराने के बाद आरोपी लालू की हैवानियत हद से बढ़ गई वो उसके साथ आए दिन रेप करता और अननेचुरल तरीके से भी संबंध बनाता। विरोध करने पर मारपीट करता और दो साल पहले 2020 में न्याय नगर के एक अस्पताल में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके ब्रेस्ट की एनलार्जमेंट सर्जरी भी कराई। वो लालू से जब भी शादी के लिए कहती तो वो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल जाता। कुछ दिनों पहले लालू जो कि कॉलोनाइजर है को पुलिस ने एक धोखाधड़ी के मामले में पकड़कर जेल भेज दिया जिसके बाद मनीषा ने हिम्मत जुटाई और अपने साथ सालों से हो रहे जुर्म की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- 'हमेशा लड़का गलत नहीं होता, कई बार लड़की भी गलत होती है', लिखकर युवक ने दी जान

Story Loader