सागर. सागर में 11-12 सितंबर की दरम्यानी रात फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली नवविवाहिता प्रतिष्ठा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने प्रतिष्ठा के पति पुनीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मिली पीएम रिपोर्ट में प्रतिष्ठा के सुसाइड करने और उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। प्रतिष्ठा के परिजन ने पहले ही पति पुनीत व ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रतिष्ठा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे और अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने घटना से 5 दिनों बाद पति पुनीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुनीत की मां यानि प्रतिष्ठा की सास के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बता दें कि प्रतिष्ठा की शादी इसी साल जनवरी के महीने में सागर के रहने वाले पुनीत शर्मा के साथ हुई थी।