लोगों ने की मदद, पहुंचाया घर
बेटी की लाश कंधे पर लेकर यहां वहां भटक रहे माता-पिता ने कुछ लोगों को अपनी पीड़ा बताई जिसके बाद कुछ जिम्मेदार लोग मदद के लिए आगे आए और शहर के समाजसेवियों को सूचना दी। माता-पिता की आपबीती सुनकर समाजसेवी व कांग्रेस नेता शशिकांत दीक्षित ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बात की और फिर आनन-फानन में शव वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गांव रवाना किया।