6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलाबॉन्ग स्कूल बस में बच्ची से रेप के मामले में बड़ा खुलासा, छिपाई गईं कई बातें

स्कूल में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ बस में ड्राइवर ने की थी ज्यादती...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 16 Sep 2022, 5:20 PM IST

billabong_school.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नामी स्कूल बिलाबॉन्ग में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची से बस ड्राइवर के रेप करने के मामले में जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए हैं। मध्यप्रदेश बाल आयोग की टीम जब स्कूल पहुंची और स्कूल के टीचर्स, कर्मचारियों व प्रिंसिपल सहित अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला है कि मासूम बच्ची के साथ एक बार नहीं बल्कि इससे ज्यादा बार बस ड्राइवर ने ज्यादती की थी। इतना ही नहीं दो और बच्चियों के भी बस में अलग अलग दिन कपड़े बदले जा चुके हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि इस बारे में ड्राइवर के अलावा टीचर और आया (दीदी) को भी जानकारी थी लेकिन किसी ने भी कठोर व ठोस कदम नहीं उठाए।

बिलाबॉन्ग स्कूल रेप केस में बड़ा खुलासा
बिलाबॉन्ग स्कूल बस में ड्राइवर के द्वारा बच्ची से रेप के मामले की जांच के लिए मध्यप्रदेश बाल आयोग की टीम गुरुवार को स्कूल में जांच करने के लिए पहुंची थी। स्कूल में टीम के सदस्यों ने प्रिंसिपल, टीचर्स व कर्मचारियों के साथ ही अन्य 20 लोगों से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला है कि बस में दो अन्य बच्चियों के भी कपड़े बदले गए थे। इसकी जानकारी ड्राइवर, टीचर, आया (दीदी) को भी थी। साथ ही ये भी पता चला है कि जिस बस में दुष्कर्म हुआ, उसमें लगे सीसीटीवी का डीबीआर कार्ड मामले को दबाने के लिए गायब कर नष्ट कर दिया गया। इसकी जानकारी भी कई कर्मचारी और टीचर के पास थी लेकिन किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें- दोस्त की पत्नी पर डोली नीयत, इरादों में कामयाब नहीं हो पाया तो कॉल गर्ल बताकर कर दिया बदनाम

ये है पूरा मामला
बता दें कि भोपाल के नीलबड़ इलाके में स्थित बिलाबॉन्ग स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम छात्रा के परिजन ने बस के ड्राइवर पर बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बच्ची के परिजन का आरोप है कि, जब बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसके कपड़े बदले हुए थे। जब परिजन को इसपर शक हुआ तो उन्होंने कपड़े बदलने की वजह पूछी। शक होने पर परिजन ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया। हालांकि, संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद शक होने पर परिजन सीधे पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामले में बस में बच्चों के साथ जाने वाली दीदी से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी जाहिर की थी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं दूसरी तरफ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का आक्रोश भी खुलकर सामने आया था। पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल के डायरेक्टर व प्रिंसिपल सहित चार लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- हर रात पति करता है जबरदस्ती, थाने पहुंचकर पत्नी ने बताई आपबीती