पत्नी, साली व अन्य लोग भी शामिल
जब निकिता (बदला हुआ नाम) ने अजय की बात नहीं मानी तो अजय तो उसे बदनाम करना शुरु कर दिया। उसने अपनी पत्नी, साली व दोस्त गौतम करोसिया व उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उसका नंबर सोशल मीडिया पर कॉलगर्ल बताकर वायरल कर दिया। नंबर वायरल होते ही निकिता के पास अलग अलग नंबरों से फोन कॉल्स आना शुरु हो गए। निकिता ने नंबर्स को ब्लॉक करना शुरु किया तो आरोपियों ने मिलकर उसे इंस्टाग्राम पर बदनाम करना शुरु कर दिया। फिर एक दिन आरोपी अजय व उसका दोस्त गौतम उसके घर पहुंचे और 50 हजार रुपए की डिमांड की साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो पति को जान से मार देंगे। करीब एक महीने से आरोपी लगातार निकिता पर दबाव बना रहे थे उसके फोटो व वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। जिससे परेशान होकर अब निकिता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।