6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पत्नियों के भागने के बाद 15 साल छोटी लड़की से की थी तीसरी शादी, उसी ने दे दी मौत

प्रेमी के साथ मिलकर तीसरी पत्नी ने प्रेमी को उतारा था मौत के घाट, लाश के पास बैठकर काफी देर तक बहाए थे आंसू..  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Sep 2022, 4:06 PM IST

indore_wife.jpg

इंदौर. इंदौर में 12 सितंबर को मिली युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी और फिर पति की लाश को स्कीम नंबर 155 के एक खाली प्लॉट पर ले जाकर फेंक दिया था। आरोपी महिला मृतक की तीसरी पत्नी थी और उससे उम्र में करीब 15 साल छोटी थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पत्नी ने बताया है कि पति उसे प्रताड़ित करता था इसलिए वो पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी लेकिन इसके बाद भी पति लगातार उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात की कहानी आरोपी पत्नी की जुबानी
पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई पत्नी नेहा ने बताया कि वो उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद की रहने वाली है। उसकी पहली शादी साल 2011 में रवि ठाकुर नाम के युवक से हुई थी जो उसे शादी के बाद अपने साथ इंदौर लेकर आया था। बाद में रवि का एक सड़क हादसे में साल 2013 में निधन हो गया था और उसके बाद से वो अपनी एक साल की बेटी के साथ पिता के साथ रह रही थी। नेहा के मुताबिक वो थोड़ी बहुत सिलाई जानती है और इसी के सहारे अपना घर चला रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले देवेन्द्र से पिता ने उसकी शादी जबरदस्ती तय कर दी। देवेन्द्र पहले ही दो शादियां कर चुका था और दोनों पत्नियां उसे छोड़कर भाग गई थीं। नेहा ने बताया कि शादी के एक साल तक तो देवेन्द्र ने उसे अच्छे से रखा उसके साथ अच्छा बर्ताव किया इसी दौरान वो प्रेग्नेंट हो गई।धीरे-धीरे पति देवेन्द्र का बर्ताव भी बदलने लगा वो छोटी-छोटी बातों पर विवाद व मारपीट करने लगा। जिससे तंग आकर उसने पति देवेन्द्र का घर छोड़ दिया और फिर से पिता के साथ आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें- सीने से बेटी की लाश को चिपकाकर भटकते रहे माता-पिता, पैसे नहीं देने पर एंबुलेंस ने रास्ते में उतारा

प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
नेहा ने पुलिस को बताया कि पिता के घर आकर भी देवेन्द्र उससे विवाद करता था। इसी बीच उसकी पहचान पति देवेंद्र के भांजे विक्की से हुई। विक्की उसके घर के ही पास रहता था इसलिए दोनों में बातचीत होने लगी और एक दिन विक्की ने उसे अपने साथ रहने के लिए कहा साथ ही ये भी भरोसा दिलाया कि वो दोनों बच्चों को पिता का प्यार देगा। जिसके कारण वो विक्की के साथ रहने चली गई। लेकिन पति देवेन्द्र को जब इस बात का चला तो वो फिर उसे परेशान करने लगा। 12 सितंबर को भी देवेन्द्र घर पर आ गया और घर के बाहर ही उसे पकड़कर मारपीट करने लगा। ये विक्की से देखा नहीं गया और वो देवेन्द्र को घसीटकर घर के अंदर ले आया। जहां मैंने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पति को अपने ही हाथों से मारने के बाद नेहा काफी देर तक उसकी लाश के पास बैठकर रोती रही और फिर बाद में प्रेमी विक्की के साथ मिलकर लाश को स्कीम नंबर 155 के एक खाली पड़े प्लॉट में बोरी में बांधकर फेंक दिया था। बता दें कि मृतक की शिनाख्त सोशल मीडिया के जरिए देवेन्द्र के तौर पर हुई थी।

यह भी पढ़ें- 18 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बंद रहेगा एमपी को यूपी से जोड़ने वाला ये अहम पुल, रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन