मरम्मत कार्य के कारण कई बार यातायात होता है बंद
बता दें कि चंबल नदी पर बने इस पुल का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में कराया गया था और इस पर से दिनभर में हजारों छोटे-बड़े वाहन यूपी से एमपी और एमपी से यूपी आते जाते रहते हैं। पुल से ओवरलोड वाहनों के गुजरने के कारण ये पुल कई बार क्षतिग्रस्त भी चुका है और पहले भी इसे मरम्मत कार्य के कारण बंद किया जा चुका है। बीते करीब एक महीने से भी पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है जिसके कारण भारी वाहनों को पुल पर से निकालना प्रतिबंधित किया गया है लेकिन छोटे वाहन अभी भी पुल पर से गुजर रहे थे लेकिन अब इन छोटे वाहनों को भी पुल पर से निकालना प्रतिबंधित किया जा रहा है। प्रतिबंध के दौरान मध्यप्रदेश भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन पूर्व की तरह जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए जायेंगे और भिण्ड से आगरा, कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आयेंगे। मार्ग पर हल्के वाहनों के प्रवेश को भी प्रतिबन्धित किये जाने की स्थिति में भी यही नियम लागू होगा। साथ ही उदी चौराहे से चकरनगर- सहसों- फूफ होते हुए भिण्ड जायेंगे।