21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में जोरदार बारिश, मुंबई-पुणे-नागपुर-हैदराबाद-अहमदाबाद फ्लाइट रद्द

एमपी में मौसम में जबर्दस्त बदलाव हुआ है। राज्यभर में बुधवार को घना कोहरा छाया और दोपहर में ही धूप के दर्शन हो सके। इंदौर का मौसम रात में ही बदल गया था। यहां मंगलवार को जहां मावठा गिरा वहीं बुधवार सुबह कोहरा छा गया। हालांकि फिर धूप तो निकली पर बिगड़े मौसम के कारण कई दिक्कतें सामने आईं। शहर से कई उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं।

2 min read
Google source verification
udan_indore.png

एमपी में मौसम में जबर्दस्त बदलाव

एमपी में मौसम में जबर्दस्त बदलाव हुआ है। राज्यभर में बुधवार को घना कोहरा छाया और दोपहर में ही धूप के दर्शन हो सके। इंदौर का मौसम रात में ही बदल गया था। यहां मंगलवार को जहां मावठा गिरा वहीं बुधवार सुबह कोहरा छा गया। हालांकि फिर धूप तो निकली पर बिगड़े मौसम के कारण कई दिक्कतें सामने आईं। शहर से कई उड़ानें निरस्त करनी पड़ीं।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

शहर में मंगलवार रात को भी कोहरा छा गया था। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी महज 200 मीटर तक जा पहुंची। रात में हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह उसका असर दिखाई दिया, शहरभर में घना कोहरा छा गया।
सुबह हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि पूर्वी हवाओं ने कंपकंपाया।

यह भी पढ़ें: पैट्रोल और सब्जियों की सप्लाई रुकी, जानिए कितने दिनों तक चलेगी हड़ताल

मंगलवार—बुधवार मध्य रात करीब 1 बजे कई जगहों पर बारिश हुई या बौछारें पड़ी। इस मौसम में इंदौर में पहली बार मावठा गिरा। रात में हुई इस बरसात के कारण बुधवार सुबह कोहरे का असर दिखा। सुबह करीब 6 बजे विजिबिलिटी 900 मीटर रही। शहर में कई जगहों पर सुबह करीब 10 बजे सूर्य देव के दर्शन हो सके।

यह भी पढ़ें: रामलला के दर्शन करने 22 जनवरी की छुट्टी! कर्मचारियों को मिलेगा तीन दिन का अवकाश

कोहरे के कारण उड़ानें निरस्त
बुधवार को मौसम खराब होने का सबसे ज्यादा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक दो नहीं बल्कि पूरी पांच उड़ानों को रद्द कर दिया गया। बुधवार को इंदौर आने वाली मुंबई, पुणे, नागपुर, अहमदाबाद तथा हैदराबाद की फ्लाइट रद्द कर दी गईं।

यह भी पढ़ें: स्कूलों की छुट्टी, फिर लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस, जारी किया आदेश

बताया जा रहा है कि इंदौर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 900 मीटर से भी कम हो गई थी। इसके कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कई फ्लाइट देरी से चलीं।

यह भी पढ़ें: आइएसआइएस की धमकी! 26 जनवरी को देशभर में होंगे सीरियल ब्लास्ट