27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 जनवरी से शुरु होने जा रही है नई एयरलाइंस, आज मूकबधिक बच्चों को कराया मुफ्त में हवाई सफर

हवाई सेवाएं शुरु करने से पहले गुरुवार को फ्लाय बिग एयरलाइंस ने इंदौर के आनंद संस्थान के 4 मूकबधिर बच्चों को इंदौर से जबलपुर का मुफ्त सफर कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 31 Dec 2020, 5:27 PM IST

news

3 जनवरी से शुरु होने जा रही है नई एयरलाइंस, आज मूकबधिक बच्चों को कराया मुफ्त में हवाई सफर

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर से फ्लाय बिग नामक एक निजी एयरलाइंस अपनी पहली हवाई सेवा 3 जनवरी से शुरु करने जा रही है। रविवार 3 जनवरी को एयरलाइंस इंदौर से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान भरेगी। आपको बता दें कि, फ्लाय बिग पहली ऐसी एयरलाइंस है, जो मध्य प्रदेश के इंदौर से अपनी फ्लाइट की शुरुआत करने जा रही है। हवाई सेवाएं शुरु करने से पहले गुरुवार को कंपनी प्रबंधन ने इंदौर के ही आनंद संस्थान के चार मूकबधिर बच्चों को इंदौर से जबलपुर का सफर कंपनी की ओर से ही मुफ्त में कराया।सफर के दौरान चारों बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पढ़ें ये खास खबर- 1 जनवरी शुरु होते ही बदल जाएंगे टोल प्लाजा के नियम, लागू होगा फास्टैग सिस्टम


चार बच्चों के साथ फ्लाय बिग एयरलाइंस ने भरी उड़ान

चारों मूकबधिर बच्चों को लेकर फ्लाइट ने गुरुवार की सुबह 9 बजे इंदौर से टेकऑफ किया। वहीं, तय व्यवस्था के अनुसार जबलपुर से दोपहर 2 बजे प्लाइट इंदौर के लिये रवाना हो गई। फ्लाय बिग एयरलाइंस द्वारा फ्री टूर करने वाले आनंद संस्थान के इन चारों बच्चों के जीवन का ये पहला हवाई सफर था। हवाई यात्रा के दौरान चारों में कहीं न कहीं बादलों के बीच से गुजरने का डर था, तो पहली बार हवाई यात्रा करने का रोमांच भी था।

पढ़ें ये खास खबर- नए साल में IRCTC देगा धार्मिक यात्राओं की सौगात, टूर पैकेज से इन धर्म स्थलों के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु


सुबह 7 बजे ही तैयार होकर पहुंच गए थे बच्चे

आनंद सर्विस सोसायटी की निदेशक मोनिका पुरोहित के मुताबिक, फ्लाय बिग एयरलाइंस की पहली फ्लाइट ने गुरुवार सुबह 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट डॉयरेक्टर अर्यमा सान्याल की मदद से हमारी सोसायटी के चार बच्चे तनुश्री, गौरी, विजयपाल और कनिष्क को फ्री राइड दी गई। हमारे बच्चों के लिए ये उड़ान काफी यादगार रही। पहली बार फ्लाइट में सफर करने के लिये चारों बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों में हवाई सफर करने की उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि, वो आज सुबह 7 बजे से ही तैयार होकर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। 9 बजे उड़कर करीब साढ़े 10 बजे हम जबलपुर पहुंचे। यहां से दोपहर 2 बजे हमने फिर से इंदौर के लिए रवाना हुए, जिसके बाद हम करीब 3 बजे एक बार फिर इंदौर लौट आए।