Property Guideline : आमतौर पर नई गाइडलाइन में शहरी क्षेत्र के प्लॉट और मकानों की कीमत बढ़ जाती है, लेकिन गांवों पर ध्यान नहीं दिया जाता। इस बार बड़े बदलाव नजर आएंगे। 600 से अधिक गांवों की जमीनों की कीमत में इजाफा होने जा रहा है, उन्हें वास्तविक मूल्य पर लाने का प्रयास हो रहा है। रजिस्ट्रार विभाग ने इसको लेकर जमीनी कसरत शुरू कर दी है। इसका सीधा फायदा उन किसानों को होगा जिनकी जमीन(Indore Property Guideline) पर सरकार योजना ला रही है, जिसके चलते अधिग्रहण होना है।