17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS के बीच वेज-नॉनवेज की चर्चा क्यों? राहुल गांधी पर MP BJP अध्यक्ष का तंज

Hemant Khandelwal Rahul Gandhi BRICS- ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी के शाकाहारी डिनर पर राहुल गांधी ने कसा था तंज...। एमपी के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया राहुल गांधी से सवाल...।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Gite

Sep 17, 2026

BRICS- एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर साधा निशाना। (फोटो-हेमंत खंडेलवाल फेसबुक, राहुल गांधी एक्स)

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिनर मेन्यू को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। खंडेलवाल ने सवाल उठाया है कि जब देश में ब्रिक्स जैसे महत्व का कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी वेज और नानवेज पर चर्चा क्यों कर रहे हैं?

इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। हेमंत खंडेलवाल स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए है। इसी कार्यक्रम में भाजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो रहे हैं।

क्या बोले हेमंत खंडेलवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल स्वामित्व कार्यक्रम के बारे में लाभार्थियों के बारे में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उनका कहना है कि हमारा दीपोत्सव का कार्यक्रम है और इसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर जब खंडेलवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जहां तक राहुल गांधी के दौरे का सवाल है कि ब्रिक्स के महत्व की बजाय दुनिया के लोग क्या खाएं, इस पर वे चर्चा करते हैं। मीडिया से हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आप उन्हीं से पूछिए कि वे चाहते क्या हैं?

क्या कहा था राहुल ने

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधियों के लिए खास डिनर रखा था, जिसमें सिर्फ शाकाहारी खाना परोसा गया था। इसे लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डिनर के मेन्यू को लेकर तंज कसा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 80 प्रतिशत भारतीय नॉनवेज खाते हैं। राहुल गांधी ने रविवार को सशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि रिकार्ड के लिए 80 प्रतिशत भारतीय नॉनवेज खाते हैं। राहुल ने आगे कहा कि भारतीय नॉनवेज खाना स्वादिष् होता है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के छोटे भटूरे की भी तारीफकी। राहुल गांधी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की थी।