मंगलवार को याचिका को एडमिट किया जाए या नहीं, इस बिंदु पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील मनीष यादव ने कोर्ट को बताया कि 2019 में हुए ठेके के मुताबिक कंपनी को सालभर में एआइसीटीएसएल को 12.5 करोड़ रुपए चुकाने हैं, इसमें सालाना कुछ वृद्धि होना है। ये ठेका 2024 में समाप्त हो रहा था लेकिन टेंडर खत्म होने के एक साल पहले 1 अप्रैल 2023 को एआइसीटीएसएल अफसरों ने पुरानी शर्तों के हिसाब से ही टेंडर बढ़ा दिया। जबकि वर्तमान में टेंडर होने पर जो राशि मिल रही है, उससे कहीं ज्यादा मिल सकती थी।