पुलिस के अनुसार, सीहोर के मंडी नरसिंहगढ़ निवासी संतोष भिलाला गंगा आश्रम तरफ से महिला मित्र को लेकर कार से जा रहा था। भनक लगते ही पत्नी हिरामणी बेटे अक्षय के साथ पोस्ट ऑफिस चौराहे पर खड़ी हो गई। कार के आते ही उसने पति संतोष को रोकने कोशिश की, लेकिन वह उतरने की बजाए अंदर से ही गाली-गलौज करने लगा। गुस्से में आकर पत्नी, बेटे को कुचलने का प्रयास करते हुए भोपाल नाका तरफ कार लेकर फरार गया। महिला के पैर में चोट आई है।