
liquor
इंदौर। हमारे शहर में जमकर जाम छलक रहे हैं। जाम टकराने से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी की खनक भी बढ़ी है। आंकड़े मदहोश होते इंदौर की हकीकत बयां कर रहे हैं...लोगों में शराब की लत बढ़ रही है। बीयर की बिक्री 180 फीसदी बढ़ी है। विदेशी शराब स्प्रिट व वाइन की बिक्री में भी 53 फीसदी का उछाल आया है। देशी मदिरा की बिक्री में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 8 महीनों में अप्रेल से दिसंबर तक 1 करोड़ 83 लाख 56 हजार 541 लीटर शराब की बिक्री ज्यादा हुई है। इससे पिछले साल की तुलना में इन 8 महीनों में 8 अरब 47 करोड़ 11 लाख से अधिक का राजस्व सरकार को मिला है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में 3 करोड़ 54 लाख 97 हजार 283 लीटर शराब की बिक्री हुई है। वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा 1 करोड़ 71 लाख 40 हजार 742 लीटर था। गत साल से बियर की बिक्री में सबसे ज्यादा 180 फीसदी उछाल आया और 5 अरब 14 करोड़ 55 लाख 62 हजार 698 रुपए का राजस्व मिला। लोग 1 करोड़ 71 लाख 51 हजार 875 बल्क लीटर शराब पी गए। देशी शराब की बिक्री बढ़कर 1 करोड़ 15 लाख 87 हजार 608 लीटर हो गई। इससे 3 अरब 82 करोड़ 39 लाख 10 हजार 640 रुपए राजस्व मिला। स्प्रिट व वाइन की बिक्री 67 लाख 57 हजार 800 बल्क लीटर होने से 10 अरब 13 करोड़ 76 लाख 1260 रुपए राजस्व मिला।
नए साल में 55 लाख से अधिक की शराब पी
नए साल के जश्न में 55 लाख से अधिक की शराब पीने का अनुमान है। एक दिसंबर को 1 लाख 14 हजार 1441 बल्क लीटर शराब की बिक्री हुई। इससे 2 करोड़ 64 लाख 72 हजार 918 रुपए राजस्व मिला। 31 दिसंबर को 1 लाख 29 हजार 186 बल्क लीटर शराब की बिक्री हुई, जिससे 3 करोड़ 18 लाख 457 रुपए राजस्व मिला। विभाग के अफसरों के अनुसार, राजस्व मिलने का आंकड़ा गोडाउन से जारी हुई शराब का है। इसमें से 55 लाख से ज्यादा की शराब नए साल के जश्न में पी गई। इसमें सबसे ज्यादा स्प्रिट व बियर लोगों ने पी।
2021-22 में अप्रेल से दिसंबर तक शराब बिक्री का हिसाब
देेशी शराब: बिक्री-66 लाख 3 हजार 678 बल्क लीटर, मूल्य- 2 अरब 17 करोड़ 92 लाख 13 हजार 740 रुपए।
विदेशी शराब: बिक्री-स्प्रिट व वाइन 44 लाख 12 हजार 210 बल्क लीटर, मूल्य-6 अरब 61 करोड़ 83 लाख 15 हजार 135 रुपए।
बियर: ब्रिकी- 61 लाख 24 हजार 854 बल्क लीटर, मूल्य- अरब 83 करोड़ 74 लाख 56 हजार 452 रुपए।
-1200 करोड़ से अधिक आबकारी का सालाना राजस्व
-173 शराब दुकानें जिले में
-128 शहरी क्षेत्र में
-45 ग्रामीण क्षेत्र में
100 से अधिक एफ-2, एफ-3,एफ-4 बार
शराब की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। 31 दिसंबर को एक दिन के लिए एफएल-5 के 30 लाइसेंस जारी किए गए थे। अवैध शराब को लेकर विभाग की कार्रवाई सतत जारी है। - राजकुमार निगम, जिला सहायक आबकारी अधिकारी
Published on:
03 Jan 2023 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
