2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन में लगा महंगाई का तड़का, जीरा, बादम सहित कई चीजों के बढ़े रेट

बाजार में शकर की 3 तथा नारियल की 5 गाड़ी आवक हुई....

2 min read
Google source verification
2-24-1508838451.jpg

almonds

इंदौर। किराना बाजार में गुड़, जीरा, बादाम और खारक के भाव में तेजी आई। गुड़ पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगने का असर कीमतों पर पड़ा है। तरबूज मगज के भाव में कमी देखी गई। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों तरबूज मगज की आवक कम होने से कीमतों में उछाल आया था, लेकिन अब आवक बढ़ने के साथ सूखा माल आने से तेजी थम गई है। बाजार में शकर की 3 तथा नारियल की 5 गाड़ी आवक हुई। साबूदाना में खरेची खरीदी अच्छी रही।

शकर एस 3560 से 3590, शकर एम सुपर 3625 से 3650, एम शकर 3750 से 3775, गुड़ भेली 3320, कटोरा 3525, लड्ड़ू 3620, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 250 से 275, छोटा 160 से 165, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6490, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6560, लूज (25 किलो) में 6000 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 170 से 195, खोपरा बूरा 1950 से 3300 रुपए।

पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1700 से 1750, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2100 से 2150, 250 भरती 2250 से 2300, देशी कपूर 960 से 975, पूजा बादाम 70 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।

आटा-मैदा : आटा चक्की 1310, रवा कट्टे में 1410, मैदा 1350, चना बेसन 3325 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।

सूखे मेवों के थोक भाव

काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 675 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, एसएस डब्ल्यू 660, काजू जेएच 700 से 725, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 580 से 595, अमरीकन 650 से 665, बेस्ट 675, मोटा दाना 750 से 800, टांच 500 से 525, खारक 110 से 125, मीडियम 130 से 145, बेस्ट 155 से 210, एक्सट्रा बेस्ट 220 से 290, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600 रुपए।

कालीमिर्च में मजबूती

कालीमिर्च 530 से 535, मिनिमटर 545 से 550, मटरदाना 565 से 590, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 235 से 240, ऊंझा 247 से 252, मीडियम 258 से 265, बेस्ट 275 से 290, सौंफ मोटी 120 से 135, मीडियम 140 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 315 से 320, नागकेसर 625 से 660, सौंठ 165 से 280 रुपए।