29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में… रुपहले पर्दे पर देशभक्ति का परचम

सनी पहुंचे आर्मी कैंप, ५५ स्क्रीन पर गदर-२ के सभी शो आज हाउसफुल
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Aug 15, 2023

,

इंदौर में... रुपहले पर्दे पर देशभक्ति का परचम,इंदौर में... रुपहले पर्दे पर देशभक्ति का परचम

इंदौर। महू में सेना के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फिल्म अभिनेता सनी देओल आज सुबह आठ बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से वे सीधे महू स्थित सैन्य कार्यालय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने यहां इंफ्रेंटी संग्रहालय का मुआयना किया।

गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 का जादू पूरे भारत में सिर चढक़र बोल रहा है। आज स्वाधीनता दिवस की छुट्टी होने के चलते इंदौर और मप्र के सिनेमाघरों में सारी सीटें बुक हैं और सिनेमा हॉल हाउसफुल हो गए हैं। सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन (सीसीसीआइ) के उपाध्यक्ष वसंत लड्ढा के मुताबिक 55 स्क्रीन पर गदर -2 धूम मचा रही है। इंदौर के सभी मल्टीप्लेक्स सहित सेंट्रल सर्किट में इस फिल्म ने शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों में करीब 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। रविवार को थोड़ा सा झटका जरूर लगा और लगभग 10 से 15 प्रतिशत की कमी कलेक्शन में आई, लेकिन लेकिन आज फिल्म की सारी सीटें बुक हैं और टिकट उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म ने पहले ही दिन शुक्रवार को सेंट्रल सर्किट एरिया के सिनेमाघरों में करीब 1.80 करोड़ की कमाई कर ली थी। सनी देओल के फैंस टीम के साथ तिरंगा लेकर जोश के साथ फिल्म को देखने जा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सनी का ‘गदर’
सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के साथ ये 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 2001 में सनी देओल की फिल्म 'गदर' से ज्यादा फैंस ने 'गदर 2' पर अपना प्यार बरसाया है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। ओएमजी-2 को तो 'गदर 2' पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। इसके अलावा ये फिल्म पठान और बाहुबली जैसी फिल्मों के सिंगल डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुकी है।