
इंदौर। इन दिनों इंदौर का अवि देश भर में चर्चा का विषय ना हुआ है। 13 साल के अवि को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से सम्मानित कर चुके हैं। वहीं इससे पहले वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सम्मानित हो चुके हैं। यही नहीं गूगल से लेकर न जानें कितने नेशनल इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। लेकिन छोटे से दिखने वाले अवि ऐसा क्या बड़ा धमाका करता है कि हर बार वह सुर्खियों में छा जाता है। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
दरअसल इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 13 वर्षीय अवि शर्मा को मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है। 2022 में कोविड-19 के चलते अवि को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित नहीं किया जा सका था। इसलिए अब उसे सीएम शिवराज सिंह ने यह सम्मान दिया है। आपको बता दें कि इंदौर के केवल 11 लोगों को गौरव दिवस पर सम्मानित किया गया है। इनमें से अवि एक हैं। इससे पहले भी अवि को कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
मिल चुका है लेखक, वक्ता, वैदिक गणित के सबसे युवा संरक्षक का खिताब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शैक्षिक उपलब्धि की श्रेणी में इंदौर के लेखक, प्रेरक वक्ता, वैदिक गणित के सबसे युवा संरक्षक के रूप में मास्टर अवि शर्मा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। 9वीं के स्टूडेंट अवि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल चर्चा की थी। इस दौरान पीएम ने अवि से कई सवाल भी किए। बाद में पीएम मोदी ने अवि को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए वर्चुअल पुरस्कार दिया था। पुरस्कार के रूप में अवि को एक सार्टिफिकेट, गोल्ड मेडल, एक रिस्ट वॉच और एक टेबलेट मिला है।
पीएम को सुनाई बालमुखी रामायण
अवि ने पीएम को अपनी 108 पन्नों वाली बालमुखी रामायण के कुछ छंद भी सुनाए। पीएम ने अवि से रामायण, छात्र जीवन और भविष्य से जुड़े सवाल किए। जिनके जवाब अवि ने बड़ी ही सादगी से दिए। इस दौरान पीएम ने कहा- मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं, मुझे लगा था कि मध्यप्रदेश में ऐसी ताकत है जो बचपन में ही तैयार हो जाती है, आपकी उम्र और आपका काम इस बात को साबित करता है कि बड़े काम करने के लिए कोई उम्र छोटी नहीं होती है। आप सिर्फ बच्चों के लिए नहीं पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो भी करें पूरे मन से करें, इस सोच के साथ करें कि मेरा काम देश को कैसे लाभ पहुंचा रहा है। पद प्रतिष्ठा और उपलब्धियां दबाव बनाती हैं, इसे दबाव न बनने दें।
10 साल की उम्र में लिख दी थी बालमुखी रामायण
अवि शर्मा एक चाइल्ड प्रॉड्जी हैं और वंडर बॉय ऑफ इंडिया के रूप में प्रसिद्ध हैं। 2022 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अवि वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। इनका आईक्यू लेवल 161 है और यह बिल गेट्स और अल्बर्ट आइंस्टीन से भी ज्यादा है। अवि बालमुखी रामायण के लेखक हैं। उन्होंने यह रामायण 10 साल की उम्र में ही लिख दी थी। आज वह टेड एक्स और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, जो कई यूनिवर्सिटी, बिजनेस स्कूल, कॉलेजेस में स्पीच देते नजर आते हैं।
अवि 5 से ज्यादा World Record अपने नाम कर चुके हैं
अवि एक जूनियर साइंटिस्ट और यंग कोडर हैं, जिन्हें आईआईटी रुड़की या गूगल से कई सर्टिफिकेट भी मिल चुके हैं। उन्होंने एलेक्सा को टक्कर देने वाला एक वॉइस असिस्टेंट 'माधव' बनाया है। लैंग्वेज ट्रांसलेटर जैसे कई ऐप बनाए हैं। वैदिक मैथ के सबसे कम उम्र के मेंटर के रूप में जाने जाते हैं। सबसे छोटे न्यूज एंकर और एक सोशल वर्कर के रूप में भी पहचान बनाई है। इसके अलावा कई नेशनल और इंटरनेशनल पुरस्कार भी ये अपने नाम कर चुके हैं।
Updated on:
12 Jun 2023 03:33 pm
Published on:
12 Jun 2023 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
