4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंगा लेना पड़ा महंगा, पटवारी-तहसीलदार ने मिट्टी में मिलवा दी महल जैसी करोड़ों की बिल्डिंग

INDORE BANGANGA CASE

2 min read
Google source verification
Indore Banganga Firing Case INDORE COLLECTOR ASHISH SINGH INDORE BANGANGA CASE

Indore Banganga Firing Case INDORE COLLECTOR ASHISH SINGH INDORE BANGANGA CASE

Indore Banganga Firing Case INDORE COLLECTOR ASHISH SINGH INDORE BANGANGA CASE सब कुछ कर लेना पर प्रशासन से पंगा मत लेना। इंदौर में एक बार फिर साफ शब्दों में यह सख्त संदेश दिया गया है। एक रसूखदार ने जब पटवारी-तहसीलदार पर ही दबाव बनाने की को​शिश की तो उसका अंजाम भी बेहद बुरा हुआ। प्रशासन ने रसूखदार की करोड़ों की महल जैसी इमारत को मिट्टी में मिलवा दिया। इस आलीशान मकान पर बुलडोजर तब चलाया जब कई लोग तो सोकर ही नहीं उठ सके थे।

इंदौर के बाणगंगा इलाके में रविवार को सुबह सुबह कई जेसीबी और पोकलेन पहुंच गई। आजूबाजू के लोग जब तक माजरा समझ पाते तब तक यहां की एक विशाल इमारत जमींदोज हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने का सीएम का बड़ा ऐलान, ट्वीट कर दी खुशखबरी

बाणगंगा में अवैध कब्जा हटाने पहुंचे पटवारी और तहसीलदार पर गोली चलाने वाले INDORE BANGANGA FIRING CASE
सुरेश पटेल के खिलाफ प्रशासन ने यह कार्रवाई की। न केवल बिल्डिंग ढहाई गई है बल्कि उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मिल सकती है लगातार 5 दिन की छुट्टी! एमपी के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

बाणगंगा थाना के बरदारी में अवैध कब्जाधारी सुरेश पटेल के गार्ड जयदीप, जय शर्मा और प्रदीप ने तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग की थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त तेवर दिखाए।उन्होंने साफ कह दिया था कि अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करेंगे। आरोपी सुरेश पटेल के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने की भी बात कही।

रविवार को सुबह 5 बजे ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आरोपी सुरेश पटेल की विशाल बिल्डिंग ढहा दी। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने कई करोड़ की इमारत जेसीबी चलवा दी। यह इमारत शादी या अन्य कार्यक्रमों के लिए किराए पर दी जाती थी। इधर सुरेश पटेल की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दे रही है।