
Indore Crime News
Indore Crime News: शहर में लगातार चोरी की वारदात करने वाली बाग टांडा की अंतरराज्यीय गैंग के सदस्यों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है। गैंग के सदस्यों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने कई दिनों तक हाट में सब्जी का ठेला लगाया। जैसे गैंग के सदस्य दिखे तो टीम ने सभी को दबोच लिया।
जांच में सभी से 1.21 करोड़ का सामान जब्त हुआ। आरोपियों ने इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई चोरी की वारदात करना कबूला है। चौंकाने वाली बात है पकड़े गए बदमाशों से बाग-टांडा की कई गैंग जुड़ी है। आरोपियों के साथ सभी गैंग साजिश रच देशभर में वारदात करती है। गृहक्षेत्र लौटने पर सभी चोरी का सामान बदमाशों को देकर ठिकाने लगवाते है।
जोन-1 डीसीपी विनोद मीना के मुताबिक तेजाजी नगर क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी के केस में पकड़ाए बदमाश आरोपी वेलसिंह उर्फ एलसिंह निवासी ग्राम गुराडिय़ा टांडा, करम सिंह 35 निवासी ग्राम गुराडिय़ा टांडा को धार कोर्ट से अनुमति मिलने पर पुन: रिमांड पर लिया था। आरोपियों से फरार आरोपी राजेश के संबंध में पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि साथियों ने चोरी का सामान वहां के बदमाशों को बेचा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईपीएस करणदीप सिंह, टीआइ देवेंद्र मरकाम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम एक माह से आरोपियों की तलाश में बाग-टांड में थी।
आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम ने टांडा, धार के हाट में सब्जी का ठेला लगाया। जैसे ही वहां आरोपी ठाकुर सिंह निवासी ग्राम कालीदेवी (टांडा), अशोक मांझाी निवासी बजरंग कॉलोनी (टांडा), विकास उर्फ सोनू माहेश्वरी निवासी महेश्वरी गली (टांडा)पहुंचे तो टीम ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी टांडा में रहने वाले शातिर चोर के साथ मिलकर साजिश रचते है। इसके बाद उनसे देशभर में चोरी की वारदात करवाते है।
गैंग जब वारदात कर लौटती तो आरोपी उनसे गहने लेकर ठिकाने लगाने का काम करते। आरोपियों से 1.10 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, 3 लाख नकदी, कार सहित 1.21 करोड़ का सामान जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों ने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में 7 चोरी की वारदात करना बताई है। इसी तरह शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी करना बताया।
डीसीपी मीना ने बताया, आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड मिला है। इसमें आरोपी ठाकुर पिता खेलू निवासी ग्राम कालीदेवी के खिलाफ चार केस दर्ज मिले। जिसमें लूट, डकैती की वारदात शामिल है। जिसमें तीन केस टांडा थाने में तो एक केस कर्नाटक में दर्ज है। वहां हुई लूट, डकैती में गिरफ्तार हो चुका है। बल्लोर जेल में 8 साल की सजा काट चुका है। इसी तरह आरोपी अशोक मांझाी का अपराधिक रिकार्ड मिला है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकाने, धोखाधड़ी सहित 5 केसा टांडा थाने में दर्ज है।
Published on:
06 Jun 2024 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
