20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर अग्निकांड: AC पाइप फटा, तार जले मिले… एक्सपर्ट जांच में खुल सकती है चौंकाने वाली वजह

Indore Fire Tragedy: इंदौर अग्निकांड मामले में अब तक की जांच में नये खुलासे, घर में फटे पड़े थे एसी पाइप, तार जलकर हुए राख, एक्सपर्ट्स की जांच में हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

2 min read
Google source verification
Indore Fire Tragedy big Update

Indore Fire Tragedy big Update (photo:patrika Creative)

Indore Fire Tragedy Big Update: इंदौर के तीन मंला मकान में भीषण आग से परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई। गुरुवार को परिजन, समाजजन ने एमजी रोड के समीप जैन श्वेतांबर तेरहपंथी सभागृह में श्रृद्धांजलि सभा रखी थी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। परिवार के बड़े बेटे सौरभ से चर्चा कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए मामले में आवश्यक कदम उठाने और एक्सपर्ट्स द्वारा घटना का सच सामने लाने की बात कही है।

इंदौर की वो भयावह सुबह, जबह दहल गया हर कोई

मालूम हो, बुधवार तड़के बृजेश्वरी एनएक्स स्थित तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई थी। इसमें कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन पुगलिया, साले विजय सेठिया, उनकी पत्नी सुमन, उनका भतीजा कार्तिक, बेटी रुचिका जैन और उनके दो बच्चे राशि, तनय की आग में झुलसने से जान चली गई थी। गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौजूद रहे।

ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने सरकार उठाएगी आवश्यक कदम

सभा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा, हमारी संवेदना सभी शोकाकुल परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा, ह्दयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, विशेष डीजी आदर्श कटियार को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए भेजा था। ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

सुबह हुई घटनास्थल की जांच

गुरुवार सुबह घटनास्थल की जांच करने एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह, जोन-2 डीसीपी कुमार प्रतीक और एफएसएल अधिकारी भी पहुंचे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया, घटनास्थल की अब तक की जांच में शॉर्ट सर्किट और वाहनों में आग फैलने से घर में आग लगने की बात सामने आई है।

अब तक की जांच में खुलासा, सामने आए तथ्यों की जांच जारी

एसी के पाइप भी फटे और तार जली हालत में मिले। घर का अधिकांश हिस्सा जला मिला। आग पोर्च से होकर हॉल और सीढि़यों के रास्ते घर के अन्य हिस्सों में फैली थी। सामने आए सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।