11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी भाव : तुवर दाल की कीमतों में तेजी, मखाना हुआ महंगा, ये हैं सोयाबीन रिफाइंड के रेट

Indore Mandi Bhav: मध्यप्रदेश की बड़ी मंडियों में अनाज और सब्जियों के भाव में रोजाना कोई ना कोई उतार चढ़ाव आता रहता है। इस बदलाव का असर शहरों में मौजूद मंडियों में मिलने वाले अनाज, फल और सब्जियों के दाम पर देखने को मिलता है।

2 min read
Google source verification
capture_4.png

Indore Mandi Bhav

इस खबर में हम आपके लिए रोजाना अनाज मंडी और फल सब्जी मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी उपलब्ध कराते हैं। मंडी में आज के भाव की बात करें तो सरकार भाव नियंत्रण की कोशिश कर रही है, लेकिन महंगी तुवर दाल से उपभोक्ताओं का राहत नहीं मिली है। रिटेल में तुवर दाल 170 से 175 रुपए किलो बेची जा रही है, वहीं थोक में यह 145 से 150 रुपए के स्तर पर मजबूत बनी हुई है।

व्यापारियों का कहना है कि आयात पड़ता ऊंचा बैठने के साथ तुवर की फसल कम आंकी जा रही है, जिससे कीमतें तेज बनी हुई है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 6000, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6125, तुवर लेमन नई 10400, गजरी 9250 व उड़द एफएक्यू 8750 रुपए।

दलहन: चना 6000, विशाल 5900, नया 5600 से 5750, डंकी 5500 से 5700, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 9800 से 10000, कर्नाटक 10000 से 10200, निमाड़ी 8700 से 9300, मूंग 9000 से 9100, बारिश का मूंग 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 9200 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7800 से 8300, मसूर दाल बोल्ड 7600 से 7700, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 14000, ब्रांडेड तुवर दाल 15000, मूंग दाल बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर बोल्ड 11400 से 11500, उड़द दाल बोल्ड 11000 से 11100, उड़द मोगर बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।

मखाना हुआ महंगा

फसल कम आने की आशंका के चलते मखाना के भाव में तेजी का वातावरण बना है। खोपरा गोला और बूरा में गिरावट आईहै।

शकर 3710 से 3780, सुपर 3820, गुड़ भेली 3700, मखाना 1100 से 1200, गुड़ लड्डू 4100 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (40-42) 16000, (42-44) 15800, (44-46) 15600, (58-60) 15000 रुपए।

सरसों की आवक बढ़ी

देश की मंडियों में सरसों की 5.50 लाख बोरी आवक हुई।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1420 से 1440, मुंबई मूंगफली तेल 1435 से 1445, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 895 से 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840 से 845, मुंबई सोया रिफाइंड 880 से 885, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 907, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।

तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4100 से 4400, सोयाबीन नई 4400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 38500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : प्रेस्टीज 4590, खंडवा 4625, धानुका 4650, एमएस नीमच 4650, एमएस पचोर 4575 व एवी 4550 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1800, देवास 1800, उज्जैन 1800, खंडवा 1775, बुरहानपुर 1775, अकोला 2750 रुपए।

धार : सोयाबीन-3000 से 4608, गेहूं-2000 से 3022, डॉलर चना-8600 से 14001, देसी चना-5505 से 6450, बटला-3400 से 5600 रुपए।

धामनोद : कपास-5305से 7180, गेहूं-2133 से 3038, मक्का 1830 से 2170, सोयाबीन-3250 से 4325, देशी चना-5605 से 6845, डॉलर चना-9600 से 14145 रुपए।

शाजापुर : सोयाबीन 3915-4475, गेहूं 2830, रायड़ा 3550-4810, धना 4135, मसूर 5040-5725 रुपए।

शुजालपुर : गेहूं 2000-2700, सोयाबीन 2000-4496, कांटा चना 4500-5300, मौसमी चना 4600-5350, डालर चना 5000-12500, हरा चना 3500-6900, मसूर 5000-5900, रायड़ा 4000-4700 रुपए।