2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL किंग्स इलेवन और मुंबई इंडियंस मैच : 4 जगह पार्किंग व्यवस्था, ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर

आइपीएल किंग्स और मुंबई मैच : 4 जगह पार्किंग व्यवस्था, ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 4 May 2018, 11:00 AM IST

ipl 2018 kings xi punjab mumbai indians match detail

इंदौर. इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के ११वें संस्करण में इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुक्रवार को मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से होगा। यहां अब तक खेले अपने चार में से तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली प्रीति जिंटा की टीम पंजाब अपने लकी मैदान पर फिर बल्ले-बल्ले करने उतरेगी।

टूर्नामेंट में ७ में से ५ मुकाबले जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज किंग्स को एक बार फिर होम ग्राउंड पर जीत की उम्मीद होगी। वहीं दूसरी तरफ लगातार हार से बेजार सितारों से सजी मुंबई इंडियन को वापस लय हासिल करने की आस होगी। अब तक 8 मुकाबलों में से ६ में शिकस्त खाने के बाद खिताबी दौड़ से बाहर होने के कगार पर आ चुकी टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उम्मीद होगी कि यहां जीत हासिल कर वे फिर स्पर्धा में वापसी करें।

रात आठ बजे शुरू होने वाले मैच के लिए गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाडिय़ों जमकर पसीना बहाया। दर्शकों को शाम ५ बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही वे प्रवेश कर सकेंगे।

आइपीएल में आने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। वाहन रखने के लिए चार स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। बाल विनय मंदिर स्कूल, एसजीएसआइटीएस कैम्पस, विवेकानंद स्कूल और पंचम की फेल स्थित मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

शाम ४ बजे से जंजीरवाला चौराहे से लैंटर्न चौराहे की ओर जाने वाली लेन को ट्रैफिक के लिए बंद किया जाएगा, सिर्फ पास वाले वाहन ही वहां जा सकेंगे। वहीं, ड्रोन कैमरों से सभी पर नजर रखी जाएगी।

पास वाले वाहन को ही प्रवेश
शाम 4 बजे से मैच समाप्त होने तक जंजीरवाला चौराहे से लैंटर्न चौराहे की ओर मार्ग का उपयोग सिर्फ पासधारक वाहन चालक ही कर सकेंगे, अन्य वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने शाम 4 बजे से वाहन चालकों को इंडस्ट्री हाउस से लैंटर्न चौराहे की ओर सड़क के बजाए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे की ओर जाने वाले वाहन चालक भी एमजी रोड का उपयोग करें।

१३५ कैमरे, दो ड्रोन, दो हजार पुलिसकर्मी
देश-विदेश के दिग्गज खिलाडिय़ों व वीवीआइपी की सुरक्षा के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने माकूल व्यवस्था की है। पुलिस के अलावा स्टेडियम में निजी सुरक्षा व्यवस्था होगी। स्टेडियम व आसपास १३५ हाइडेफिनेशन कैमरों से यहां आने वालों पर नजर रखेंगे। मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास के हिस्सों सहित दर्शकों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।