khajrana ganesh temple:खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां (donation box) खोली जा रही है। 5 दिन में 1 करोड़ 90 लाख रुपए का चढ़ावा आया है। नकदी के अलावा सोना-चांदी, विदेशी मुद्रा भी बड़ी संख्या में भक्तों ने अर्पित किए हैं। मन्नत के पत्र भी दान पेटियों से निकल रहे हैं। इसमें पढ़ाई, नौकरी, जल्द शादी और बीमारी से छुटकारे की बात है।