वायरल वीडियो में आरडी प्रजापति साफ कहते सुनाई दे रहे हैं जिन्हें जनता के काम के लिए यहां बिठाया है, उन्हें दिनभर पैसे चाहिए, जनता परेशान है और तुम लोग यहां डकैती डालते हो, शर्म नहीं आती तुम्हें…? उनकी आवाज में गुस्सा साफ झलक रहा था। इस दौरान कमरे में मौजूद कुछ कर्मचारी चुपचाप खड़े रहे, जबकि कुछ ने सफाई देने की कोशिश की, मगर पूर्व विधायक ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए कहा-जनता का काम करो, वरना कुर्सी छोड़ दो, तुम्हें यहां बिठाया क्यों है?