1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किंग्स और चैलेंजर्स के मुकाबले में जमी विराट पर नजरें, शहर में रोमांच चरम पर

किंग्स के सामने आज चैलेंजर्स की विराट चुनौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Arjun Richhariya

•

Updated: 14 May 2018, 6:57 PM IST

virat kohli

इंदौर . लगातार दो मुकाबलों में शिकस्त खाने के बाद प्रीति जिंटा होलकर स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु से हो रहा है। चैलेंजर्स को प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करना होगा। वहीं किंग्स को भी वापसी की आस है।

कशमकश भरे इस मुकाबले के लिए शहर के लोगों का जोश भी देखते ही बनता है। भीषण गर्मी के बावजूद लोग दोपहर से ही स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। बच्चों और युवाओं में इस मैच के लिए कुछ ज्यादा ही क्रेज देखने को मिल रहा है और उसकी वजह हैं विराट कोहली। विराट का खेल देखने के लिए प्रदेशभर से लोग यहां पर आए हुए हंै।

रॉयल चैलेंजर्स का इस वर्ष प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा है। कई दिग्गज खिलाड़ी होने के बावजूद टीम अंक तालिका में नीचे ही रही। कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के अलावा अन्य बल्लेबाज प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को दिल्ली के खिलाफ ये दोनों बल्लेबाज लय में दिखे और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट के लिए दिखा दीवानापन
विराट कोहली को देखने के लिए शहर के लोगों में दीवानापन देखने को मिला। विराट का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। दोपहर से ही लोग स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे। कई युवाओं ने विराट के नाम की टीशर्ट और कैप भी पहनी हुई थी।

दिल्ली के खराब मौसम से दो घंटे देरी से इंदौर पहुंची कोहली की चैलेंजर्स टीम
दिल्ली और एनसीआर में रविवार शाम धूल भरी आंधी और तूफान के कारण कई फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण इंदौर मैच खेलने आई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु टीम की भी फ्लाइट दो घंटे लेट हो गई। शाम पांच बजे की इंडिगो की फ्लाइट से टीम को इंदौर आना था, पर खराब मौसम के कारण फ्लाइट को डिले किया गया।

मौसम कुछ ठीक होने पर पांच बजे आने वाली फ्लाइट शाम 7.32 दिल्ली से उड़ सकी। रात 8.34 मिनट पर फ्लाइट इंदौर पहुंची। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद खिलाडिय़ों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल मेरिएट पहुंचाया गया। खराब मौसम के कारण इंदौर आने वाली दो अन्य फ्लाइट भी प्रभावित रहीं।

टीम में विराट कोहली सहित एबी डिविलियर्स, क्वींटन डी कॉक, कोरी एंडरसन, ब्रेंडन मैकुलम, पार्थिव पटेल और यजुवेंद्र चहल जैसे सितारा खिलाड़ी शामिल हैं। टीम को सोमवार रात 8 बजे से होलकर स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है।

दो फ्लाइट डायवर्ट
दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो की फ्लाइट आईजीओ 2988 बेंगलूरु से दिल्ली और आईजीओ 2698 चेन्नई से दिल्ली को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया। मौसम साफ होने के बाद दोनों विमानों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां पर क्लिक करें-