
churu marpit: मरा समझकर छोड़ भागे
इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में आरोपियों ने एक युवक को चाकू मार दिया। आरोपियों से विवाद चल रहा है। जब साथी बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया।
कुनाल यादव पिता विजय यादव (18) निवासी संविद नगर की शिकायत पर साहिल बौरासी, रूद्र बौरासी, रोहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त उमेश के साथ में झाकियां देख रहे थे। आरोपी वहां पर आए और उमेश से विवाद करने लगे। आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट की और चाकू मार दिया। उसके पैर और पसली में चाकू लगा है। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया।
युवक को मारा चाकू, दोस्तों को पीटा
एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। हर्षित कल्याणे पिता विक्रम कल्याणे (19) निवासी उषा फाटक की शिकायत पर अमन बौरासी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे नगर निगम चौराहे के पास मिल गए थे। उसे देखकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। उसके दोस्त चेतन डागर (16) और मयूर (18) ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। वहीं सोनू पिता रमेशचंन्द्र गायकवाड़ (36) निवासी घनश्याम दास नगर को मनीष और सुभाष ने चाकू मार दिया।
भाई को पीटा, बहन का पैर जलाया
चंदन नगर में आरोपियों ने एक युवक को पीट दिया। जब बहन शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जा रही थी तो उसे रास्ते में रोक कर विवाद दिया और गाड़ी सहित नीचे गिरा दिया। सपना चौहान (23) निवासी व्यास नगर की शिकायत पर राज और जीतू बारीक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बडे भाई नानू उर्फ जितेन्द्र के साथ आरोपियों का पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपी उसके साथ में मारपीट कर रहे थे। इस पर उसने और भाभी ने बीच-बचाव किया। वह थाने पर आरोपियों की रिपोर्ट करने के लिए जाने लगी तो उसका रास्ता रोक लिया। गाड़ी का हैंडल पकडकर मुझे नीचे गिरा दिया। गरम साइलेंसर से पैर जल गया।
Updated on:
08 Sept 2022 11:11 am
Published on:
08 Sept 2022 11:11 am
