
MP Weather Update
MP Weather Update: एमपी में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दिया है। मार्च माह के पहले सप्ताह में ही इंदौर में अधिक तपन का अहसास होने का अनुमान है। मार्च अंत तक लू चलने की आशंका भी रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार इंदौर संभाग में दिन व रात के तापमान में अन्य संभागों से अधिक बढ़ोतरी पहले सप्ताह में हो सकती है।
फिलहाल तापमान में कमी दर्ज हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में यह दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया, इंदौर और मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों में इस माह में तेज गर्मी के संकेत दिख रहे हैं।
तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च के अंत तक लू (हीट वेव) की स्थिति भी बन सकती है। इस दौरान बारिश की कोई महत्वपूर्ण संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाएंगे और हल्की वर्षा हो सकती है। वर्तमान में भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में दुर्बल ला-नीना की स्थिति बन रही है। ला-नीना का प्रभाव कम होने से 21 जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
रात का तापमान: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक (16-18 डिग्री सेल्सियस) रहेगा।
दिन का तापमान: इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभागों में 32-34 डिग्री रहेगा।
रात का तापमान: इंदौर सहित उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक (17-19 डिग्री) रहेगा।
दिन का तापमान: इंदौर, उज्जैन ग्वालियर चंबल और सागर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (33-35 डिग्री) रहेगा।
रात का तापमान: इंदौर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक (20-23 डिग्री सेल्सियस) रहेगा।
दिन का तापमान: प्रदेश में दिन का तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवा के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।
रात का तापमान: इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक (23-26 डिग्री) रहेगा।
दिन का तापमान: इंदौर सहित प्रदेश में यह सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक (38-42 डिग्री) तक रहने का अनुमान है। आखिरी दिनों में इंदौर सहित ग्वालियर, चंबल के जिलों में लू चलने की आशंका है।
Published on:
04 Mar 2025 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
