11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 अप्रेल तक 18 साल उम्र , वोट डाल पाएंगे या नहीं ? यहां मिलेगा सही जवाब…..

Lok Sabha Election 2024: बढ़ सकते हैं 15 से 17 हजार नव मतदाता, ऑनलाइन, बीएलओ और निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन

less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Election 2024:

Lok Sabha Election 2024:

Lok Sabha Election 2024: एक अप्रेल से पहले 18 वर्ष के होने वाले हजारों युवाओं में जिज्ञासा है कि वे वोट डाल पाएंगे या नहीं? निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उन्हें ये मौका मिलेगा, क्योंकि नामांकन दाखिल करने की इंदौर में तारीख 18 अप्रेल है। उसके एक दिन पहले तक नाम जोड़ने का काम हो सकता है।

कुछ वर्ष पहले तक निर्वाचन आयोग का काम चुनाव आने के दौरान ही होता था और एक जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका दिया जाता था। अब चुनाव आयोग का काम सतत जारी रहता है और हर तीन माह में मतदाता सूची में नाम अपडेट किया जा सकता है। जनवरी के अलावा अप्रेल, जुलाई, सितंबर की एक तारीख को बालिग होने वाले भी मतदाता बन सकते हैं।

इंदौर लोकसभा में हर साल 70 हजार से अधिक नए मतदाता बनते हैं। इस हिसाब से एक अप्रेल को 18 साल के होने वाले मतदाताओं की संख्या 15 से 17 हजार होगी। नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ बूथ पर बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन दिया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में लगे अधिकारी-कर्मचारी भी ईवीएम से वोट डाल सकते हैं। अधिकांश को पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले में 20 हजार से अधिक कर्मचारियों में से महू में चुनाव कराने वाले 1600 को छोड़कर बाकी इस सुविधा का लाभ लेंगे। महू में पदस्थ कर्मचारियों की लोकसभा धार लगती है। कर्मचारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी होगा। वे जिस बूथ पर चुनाव कराएंगे, वहां वे वोट भी डालेंगे। इससे डाक मत पत्रों की गिनती में लगने वाला समय बचेगा।