
Indore Fire Tragedy प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
Indore Fire Tragedy: इंदौर में बीते दिनों पहले हुए अग्निकांड मामले में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। जिस अवशेष को अब तक 6 साल के मासूम तनय का शव समझा जा रहा था, वह दरअसल सोफे का फोम निकला। यह चौंकाने वाली बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे डॉक्टरों ने पुलिस को सौंप दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के चार दिन बाद भी बच्चे का सिर और धड़ बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस जिस सामग्री को शव मानकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लेकर गई थी, उसमें बच्चे का केवल एक पैर ही मिला। अब फोरेंसिक टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंचकर बाकी हिस्सों की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि सिलेंडर से हुए ब्लास्ट के कारण तनय के शरीर के चीथड़े उड़ गए।
घटना के बाद रेस्क्यू टीम जिस पोटली को लेकर बाहर आई थी उसमे बच्चे का शव होना बताया गया था। बाद में खुलासा हुआ कि उस पोटली में सिर्फ पैर का एक टुकड़ा मिला था। जिसे रेस्क्यू टीम धड़ समझ रही थी, वह सोफे का फोम है।
परिवार के सदस्यों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सीधे पुलिस को सौंप दिया गया है। इस बारे में एमजीएम के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि यह कॉन्फिडेंशियल विषय रहता है। इसलिए सीधे पुलिस को यह रिपोर्ट सौंपीं जाती है। रिपोर्ट पुलिस की प्रॉपर्टी होती है। रिपोर्ट में क्या आया है, यह हम नहीं बता सकते।
घर में बिहार से आए रिश्तेदार विजय सेठिया और रुचिका की मौत दम घुटने से हुई थी। इस बात का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था। इन दोनों के शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड के अवशेष पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोते समय धुआं गले में भरने से ही उनकी जान चली गई। शव ज्यादा झुलसे नहीं थे।
जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर की ब्रजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में बीते दिनों घर में लगी आग से एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस अग्निकांड को लेकर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में अब बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से हाईकमेटी गठित कर जांच की मांग की है।
Updated on:
22 Mar 2026 01:20 pm
Published on:
22 Mar 2026 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
